Hanuman Chalisa

ब्रिटेन में फिर हो सकते हैं आम चुनाव : कॉर्बिन

Webdunia
सोमवार, 12 जून 2017 (08:34 IST)
लंदन। ब्रिटेन के मुख्य विपक्षी लेबर पार्टी के नेता जेरमी कॉर्बिन ने रविवार को कहा कि गुरुवार को हुए आम चुनाव के परिणाम आने के बाद किसी भी दल को स्पष्ट बहुमत नहीं मिल पाने की स्थिति में इस वर्ष के अंत अथवा 2018 की शुरुआत में फिर से आम चुनाव हो सकते हैं।
 
कॉर्बिन ने बीबीसी से बातचीत में कहा कि इसकी प्रबल संभावना है कि इस वर्ष के आखिर या 2018 की शुरुआत में फिर से चुनाव हो सकते हैं और यह अच्छी स्थिति होगी, क्योंकि हम वर्षभर अनिश्चितताभरे माहौल में नहीं रह सकते। हमारे पास कार्यक्रम है, हमारे पास समर्थन है और हम जल्द चुनाव होने की स्थिति में भी चुनाव अभियान के लिए तैयार हैं, दूसरी तरफ ब्रिटेन की प्रधानमंत्री थेरेसा मे उत्तरी आयरलैंड की डेमोक्रेटिक यूनियनिस्ट पार्टी के साथ सरकार बनाने को लेकर एक समझौते की तह तक पहुंचने का प्रयास कर रही हैं। 
 
उल्लेखनीय है कि गुरुवार को ब्रिटिश संसद की 650 सीटों के लिए चुनाव हुए थे जिसमें स्पष्ट बहुमत के लिए किसी भी पार्टी को 326 सीटों की जरूरत थी। चुनाव में कंजरवेटिव पार्टी को 318 जबकि विपक्षी लेबर पार्टी को 261 सीटें मिली थीं और दोनों ही दल पूर्ण बहुमत के लिए जरूरी 326 सीटों के जादुई आंकड़ों को हासिल नहीं कर सके थे। (वार्ता)

Show comments

जरूर पढ़ें

Hormuz पर IEA की रेड जोन वॉर्निंग, क्या इसके मायने, भारत पर क्या होगा असर, हालात सामान्य होने में कितना समय लगेगा

India Weather : आने वाले दिनों में देश में मौसम के दो रूप, कहीं Heat Wave का प्रकोप, कहीं आंधी, तूफान, बारिश, IMD ने चेतावनी में क्या कहा

Cockroach Janta Party की लोकप्रियता से क्यों परेशान हैं अभिजीत दिपके के माता-पिता, डर के साथ उड़ी हुई है नींद

अमेरिका-ईरान युद्ध से हज पर कितना असर? सऊदी अरब के शक्ति प्रदर्शन से मिडिल ईस्ट में घबराहट

Cockroach Janta Party पर पाकिस्तान कनेक्शन का आरोप, अभिजीत दिपके ने बताया क्या है सच

सभी देखें

नवीनतम

PM मोदी पर टिप्पणी कर फंसे यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय, FIR दर्ज हुई तो दिया यह बड़ा बयान

उत्तर भारत में उबल रही धरती; ब्रह्मपुरी में पारा 47.2 डिग्री के पार, IMD ने किसानों को दी चेतावनी

ट्विशा शर्मा के फांसी लगाने के दावे के बीच हैंगिग स्पॉट की तस्वीरें आई सामने, थाने में CCTV निगरानी में पति समर्थ, कोर्ट में पेश करेगी पुलिस

LIVE: दिल्ली पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियों, 2 बजे पीएम मोदी से मुलाकात

PM Modi ने 51,000 युवाओं को बांटे सरकारी नौकरी के जॉइनिंग लेटर; बोले- 2047 तक 'विकसित भारत' बनाने में आपकी भूमिका सबसे अहम

अगला लेख