यह है दुनिया की सबसे गर्म जगह, 63 डिग्री तक पहुंचा तापमान...

Webdunia
शुक्रवार, 14 जून 2019 (12:55 IST)
ऐसे समय में जब हमारे देश के अधिकतर क्षेत्र भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं और कुछ क्षेत्रों में तो तापमान 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, लेकिन इसी बीच क्‍या आप जानते हैं कि धरती पर इस साल सबसे ज्‍यादा गर्मी का रिकॉर्ड कहां दर्ज किया गया है। आइए, जानते हैं दुनिया का वह स्‍थान जहां इस साल सबसे अधिक तापमान रहा है...
 
ऐसे समय में जब भारत के अधिकांश हिस्से भीषण गर्मी की चपेट में हैं और इसी दौरान राजस्थान के चुरू का तापमान सबसे ज्यादा 50.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। लेकिन क्‍या आप जानते हैं धरती पर सबसे ज्‍यादा गर्मी कहां रिकॉर्ड की गई है, तो आइए हम आपको बताते हैं।
 
खबरों के मुताबिक, कुवैत में इस साल 8 जून को दुनिया का सबसे गर्म दिन दर्ज किया। यहां अधिकतम तापमान छाया में 52.2 डिग्री सेल्सियस और धूप में 63 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उसी दिन, दोपहर को सऊदी अरब के अल मजमा में अधिकतम तापमान 55 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इराक के दक्षिणी प्रांत में 7 जून को 55.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जो इस साल का उच्चतम है।
 
कुवैत की गर्मी के बारे में कुछ भी कह पाना संभव नहीं होता है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार, जुलाई में अधिकतम तापमान 68 डिग्री तक पहुंच सकता है। कतर, बहरीन और यूएई को भी उच्च आर्द्रता दर के साथ-साथ असहनीय गर्मी ने परेशान कर रखा है।
 
पिछले 24 घंटे में भारत के 10 शहर दुनिया के सबसे गर्म शहरों में शामिल हो गए यानी पिछले 24 घंटे में दुनिया के 15 सबसे गर्म शहरों में से 10 शहर भारत के शामिल रहे। इस सूची में राजस्थान का चुरू सबसे ऊपर रहा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

तहव्वुर हुसैन राणा को भारत लाने से फिर बेनकाब होगा पाकिस्तान, जानिए कैसे रची थी 26/11 मुंबई आतंकी हमले की साजिश

तहव्वुर राणा को मिलेगी मौत की सजा? पूर्व गृह सचिव बोले- उसे 26/11 हमले के बारे में सब पता था

क्या नीतीश कुमार होंगे उपप्रधानमंत्री, भाजपा नेता ने की मांग

2 साल में एमपी की सड़कें होंगी अमेरिका जैसी, केंद्रीय मंत्री गडकरी ने दी बड़ी सौगात, CM यादव बोले- लौट रहा गौरवशाली इतिहास

वक्फ संशोधन अधिनियम को TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने दी सुप्रीम कोर्ट में चुनौती

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: चीन का पलटवार, अमेरिका पर लगाया 125 फीसदी टैरिफ

राहुल गांधी का रोजगार पर पीएम मोदी से सवाल, क्या ELI योजना भी जुमला है?

दिल्ली में लाल किला मैदान में विक्रमादित्य महानाट्य का मंचन, आज निकलेगी शोभा यात्रा

पीथमपुर में पाइप बनाने वाली फैक्टरी में भीषण आग

Petrol Diesel Prices: 11 अप्रैल को भी पेट्रोल और डीजल की कीमतें एक समान, जानें ताजा भाव

अगला लेख