इस बार 60 हजार लोग ही कर पाएंगे हज

Webdunia
शनिवार, 12 जून 2021 (18:18 IST)
दुबई। सऊदी अरब ने कहा है कि कोरोनावायरस (Coronavirus) महामारी के चलते इस साल 60 हजार से अधिक लोगों को हज की अनुमति नहीं होगी और वे सभी स्थानीय होंगे।

सरकार द्वारा संचालित सऊदी प्रेस एजेंसी पर हज एवं उमरा मंत्रालय का हवाला देते हुए एक बयान में यह घोषणा की गई है। बयान में कहा गया है कि इस साल हज जुलाई के मध्य में शुरू होगा। इसमें 18 से 65 वर्ष की आयु के लोग हिस्सा ले सकेंगे। मंत्रालय ने कहा कि हज यात्रियों के लिए टीका लगवाना अनिवार्य है।

बयान में कहा गया है, सऊदी अरब इस बात की पुष्टि करता है कि उसने हाजियों के स्वास्थ्य व सुरक्षा और उनके देशों की सुरक्षा के बारे में निरंतर विचार-विमर्श के बाद यह फैसला लिया है।

पिछले साल, सऊदी अरब में पहले से रह रहे लगभग एक हजार लोगों को ही हज के लिए चुना गया था। सामान्य हालात में हर साल लगभग 20 लाख मुसलमान हज करते हैं।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Delhi : दिल्ली में CM के बंगले को लेकर फिर घमासान, AAP और कांग्रेस ने रेखा गुप्ता पर लगाए आरोप

पाकिस्तान ने दिखाया असली रंग, UNSC का अध्यक्ष बनते ही उठाया कश्मीर मुद्दा, चालबाजियों से कैसे निपटेगा भारत

ESIC की नियोक्ता और कर्मचारी पंजीकरण योजना शुरू, जानिए कब तक रहेगी लागू

Hero का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर Vida VX2 हुआ लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

क्या है केन्द्र सरकार की ELI Scheme, कैसे मिलेंगे आपको 15000 रुपए, क्या है पात्रता और शर्तें

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: बागेश्वर धाम में बड़ा हादसा, टीन शेड गिरने से 1 श्रद्धालु की मौत, 8 घायल

घाना में बोले पीएम मोदी, विकास यात्रा में भारत सिर्फ साझेदार नहीं बल्कि सहयात्री है

दिल्ली हाईकोर्ट ने क्यों लगाई पतंजलि के विज्ञापन पर रोक, क्या है डाबर से इसका कनेक्शन?

भारी बारिश से राजस्थान पानी पानी, अजमेर दरगाह की छत का एक हिस्सा गिरा

Petrol Diesel Prices : कच्‍चे तेल की कीमतों में वृद्धि के बाद पेट्रोल डीजल के ताजा दाम जारी, जानें आपके नगर में क्या हैं भाव

अगला लेख