चीन से भागा तिब्बती फिल्म निर्माता अमेरिका पहुंचा

Webdunia
गुरुवार, 28 दिसंबर 2017 (09:28 IST)
बीजिंग। ओलंपिक और तिब्बत को लेकर एक फिल्म बनाने के आरोप में चीन की जेल में बंद तिब्ब्ती फिल्म निर्माता धोंदुप वांगचेन के यहां से भागकर अमेरिका चले जाने का मामला सामने आया है। वांगचेन की रिहाई को लेकर अभियान छेड़ने वाले सामाजिक कार्यकर्ता समूह ने यह जानकारी दी।
 
बयान में बताया गया कि वांगचेन चीन से फरार होने के बाद उसी दिन अमेरिका में सेन फ्रांसिस्को पहुंच गया। बयान में हालांकि विस्तृत जानकारी नहीं दी गई है।
 
चीन के विदेश मंत्रालय ने वांगचेन की फरार होने के संबंध में तात्कालिक टिप्पणी नहीं की है। क्यूंघई प्रांत की सरकार और झिनियांग पुलिस ने भी कोई इस मामले पर कोई प्रतिक्रिया नहीं की।
 
उल्लेखनीय है कि वांगचेन ने दलाई लामा से श्रृंखलाबद्ध साक्षात्कार और 2008 में बीजिंग ओलंपिक को लेकर 'लीविंग फियर बिहाइंड' फिल्म बनाई थी। इसे लेकर उसे गिरफ्तार किया गया था और 2009 में उसे छह साल की सजा सुनाई गई थी, जिसके बाद से वह पश्चिमी प्रांत क्यूंघाई की जेल में बंद था। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

UP : आगरा में जूता कारोबारियों के ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमारी, 30 करोड़ बरामद

Swati Maliwal Case : स्वाति मालीवाल बोली- एक गुंडे के दबाव में झुकी AAP, अब मेरे चरित्र पर सवाल उठा रही है

छत्तीसगढ़ में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्‍या, फांसी पर लटका मिला एक अन्‍य शव

कोर्ट ने क्यों खारिज की विभव कुमार की जमानत याचिका, बताया कारण

अमेठी में इस बार आसान नहीं है केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की राह

UP : आगरा में जूता कारोबारियों के ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमारी, 30 करोड़ बरामद

Swati Maliwal Case : स्वाति मालीवाल बोली- एक गुंडे के दबाव में झुकी AAP, अब मेरे चरित्र पर सवाल उठा रही है

जर्मन मीडिया को भारतीय मुसलमान प्रिय हैं, जर्मन मुसलमान अप्रिय

छत्तीसगढ़ में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्‍या, फांसी पर लटका मिला एक अन्‍य शव

Lok Sabha Elections 2024 : दिल्ली की जनसभा में क्यों भावुक हो गए PM मोदी, देश की 140 करोड़ जनता को बताया अपना वारिस

अगला लेख