पाकिस्तान में ट्रेन हाईजैक, BLA ने दी सभी यात्रियों को मारने की धमकी, ट्रेन में 500 से ज्यादा लोग सवार

Webdunia
मंगलवार, 11 मार्च 2025 (16:43 IST)
Train hijack in Quetta, Pakistan: पाकिस्तान में क्वेटा के निकट बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) ने बलूचिस्तान इलाके में जाफर एक्सप्रेस ट्रेन पर कब्जा कर लिया और 100 से ज्यादा यात्रियों को बंधक बना लिया। क्वेटा से पेशावर जा रही इस ट्रेन में 500 से ज्यादा यात्री सवार हैं। बताया जा रहा है कि जिन 100 यात्रियों को बंधक बनाया गया है, उनमें ज्यादातर पाकिस्तानी सैनिक है। आतंकियों ने 11 सैनिकों को मारने का भी दावा किया है। 
 
शुरुआती जानकारी के मुताबिक बीएलए द्वारा बंधक बनाए लोगों में पाकिस्तानी सेना के कई अधिकारी भी शामिल हैं। बीएलए आतंकियों ने क्वेटा से करीब 125 किलोमीटर दूर बोलन में यात्रियों को बंधक बनाया है। हालांकि आतंकवादियों की ओर से अभी कोई मांग सामने नहीं आई है। 
 
आतंकियों का अल्टीमेटम : इस बीच, आतंकवादियों ने पाकिस्तान सरकार को धमकी दी है कि यदि हवाई हमले नहीं रुके तो इन सभी यात्रियों को मार दिया जाएगा। आतंकवादियों ने दावा किया है कि उन्होंने 6 सुरक्षाकर्मियों को मार गिराया है। ट्रेन पर कब्जा करने वाले आतंकियों में बीएलए की मजीद ब्रिगेड, फतह ब्रिगेड और एसटीओएस के सदस्य शामिल हैं। 
 
कौन है बीएलए : बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में सक्रिय एक सशस्त्र विद्रोही संगठन है। इस संगठन की मांग है कि बलूचिस्तान को आजाद किया जाएगा। BLA की स्थापना 2000 के दशक की शुरुआत में हुई थी। इस संगठन का दावा है कि वह बलूच लोगों के अधिकारी की रक्षा करता है और उसका उद्देश्य बलूचों को स्वतंत्रता दिलाना है। यह संगठन विशेष रूप से पाकिस्तान की सेना, सरकारी प्रतिष्ठानों और चीनी निवेश परियोजनाओं को निशाना बनाता है। पाकिस्तान सरकार ने BLA को एक आतंकवादी संगठन घोषित किया हुआ है। अमेरिका और ब्रिटेन सहित कई देशों ने भी इसे आतंकवादी संगठन माना है।
Edited by: Vrijendra Singh Jhala
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

ऑपरेशन सिंदूर से लेकर सिंधु तक, संसद में PM मोदी के भाषण की बड़ी बातें

डिम्पल ने साधा केंद्र पर निशाना, पूछा कि किसी मंत्री ने संघर्षविराम की घोषणा क्यों नहीं की, ट्रंप से सूचना क्यों मिली?

Sushant Singh : सुशांत सिंह मौत मामले में रिया चक्रवर्ती को नोटिस जारी, क्लोजर‍ रिपोर्ट पर मांगा जवाब

कांग्रेस पर जमकर भड़के सीएम डॉ. मोहन यादव, कहा- विपक्ष का चरित्र गिरगिट जैसा

राम मंदिर में रामलला व उनके दरबार की सुरक्षा त्रिस्तरीय एवं सम्पूर्ण परिसर कड़ी सुरक्षा में

अगला लेख