क्या थाईलैंड, कंबोडिया युद्ध खत्म करा पाएंगे ट्रंप?

अमेरिकी राष्‍ट्रपति ट्रंप ने थाईलैंड और कंबोडिया के नेताओं से बातचीत में भारत-पाक संघर्ष को याद किया

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
रविवार, 27 जुलाई 2025 (08:02 IST)
Thailand Cambodia war : कंबोडिया द्वारा युद्ध विराम की अपील के बाद भी थाईलैंड और कंबोडिया के बीच गोलीबारी जारी है। इस बीच अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी दोनों देशों के नेताओं से बढ़ते तनाव पर बात की। उन्होंने दोनों देशों को युद्ध नहीं खत्म करने पर व्यापार रोकने की चेतावनी दी। अब सवाल उठ रहा है कि ट्रंप क्या इस युद्ध को भी खत्म करा पाने में सफल होंगे। 
 
ट्रंप ने शनिवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में ट्रंप ने कहा कि उन्होंने कंबोडिया के प्रधानमंत्री हुन मानेट से थाईलैंड के साथ युद्ध रोकने के संबंध में बात की है। उन्होंने थाईलैंड के कार्यवाहक प्रधानमंत्री फुमथम वेचायाचाई से भी बात की और युद्ध विराम तथा वर्तमान में जारी युद्ध को समाप्त करने का अनुरोध किया।
 
 
ट्रंप ने कहा कि मैं एक जटिल स्थिति को सरल बनाने की कोशिश कर रहा हूं! इस युद्ध में कई लोग मारे जा रहे हैं, लेकिन यह मुझे पाकिस्तान और भारत के बीच हुए संघर्ष की याद दिलाता है, जिसे सफलतापूर्वक रोका गया था।
 
32 की मौत, हजारों विस्थापित : थाईलैंड और कंबोडिया के सैनिकों के बीच सीमा पर चौथे दिन भी संघर्ष जारी रहा, जिसके कारण हजारों लोगों को विस्थापित होना पड़ा। दोनों देशों के बीच जारी संघर्ष में अब तक 32 लोगों की मौत हो चुकी है। संघर्ष और बढ़ने की संभावना है। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने शुक्रवार देर रात न्यूयॉर्क में एक आपातकालीन बैठक की, जबकि मलेशिया ने दोनों देशों से संघर्ष समाप्त करने का आह्वान किया और मध्यस्थता की पेशकश की है।
 
थाईलैंड के स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया था कि दोनों देशों के बीच जारी संघर्ष के कारण सीमावर्ती चार प्रांत प्रभावित हुए हैं, जिसके कारण यहां स्थित गांवों से 58,000 से अधिक लोगों को अस्थायी आश्रयों में शरण लेनी पड़ी है। वहीं, कंबोडिया के अधिकारियों ने कहा कि सीमा के आसपास के क्षेत्रों से 23,000 से अधिक लोग पलायन कर गए हैं।
edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

1 साल के बच्चे ने सांप को चबाकर मार डाला, खुद हुआ बेहोश, जानिए क्‍या है मामला

अनिरुद्धाचार्य ने महिलाओं पर यह क्या कह दिया, मच गया बवाल?

नासमझ हैं भाजपा सांसद कंगना, उन्हें खुद पर नियंत्रण रखना चाहिए

गुजरात में रफ्तार का कहर, हिट एंड रन मामले में 2 की मौत

लोकसभा में खत्म गतिरोध, अगले सप्ताह ऑपरेशन सिंदूर पर होगी चर्चा

सभी देखें

नवीनतम

क्या थाईलैंड, कंबोडिया युद्ध खत्म करा पाएंगे ट्रंप?

LIVE: फर्जी एंबेसी मामले में हर्षवर्धन जैन के खिलाफ ब्लू कॉर्नर नोटिस

1 साल के बच्चे ने सांप को चबाकर मार डाला, खुद हुआ बेहोश, जानिए क्‍या है मामला

Amarnath Yatra : सीआरपीएफ की इस महिला टीम ने जीता अमरनाथ तीर्थयात्रियों का दिल

क्या एशिया कप में हो पाएगा भारत-पाकिस्तान का मैच, BCCI की नाकामी, किसने कहा- क्रिकेट मैच नहीं, आतंकी पकड़े जाएं

अगला लेख