ट्रंप ने पुतिन को कहा स्मार्ट, ट्रंप राज में कैसे रहेंगे अमेरिका और रूस के संबंध?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी राष्‍ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन को र्स्माट कहा। उन्होंने कहा कि वह अपने रूसी समकक्ष व्लादिमीर पुतिन से बहुत जल्द बात कर सकते हैं।

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 22 जनवरी 2025 (11:00 IST)
US Russia Relations : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी राष्‍ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन को र्स्माट कहा। उन्होंने कहा कि वह अपने रूसी समकक्ष व्लादिमीर पुतिन से बहुत जल्द बात कर सकते हैं। उन्होंने पुतिन को धमकी देते हुए कहा कि अगर यूक्रेन युद्ध को लेकर व्लादिमीर पुतिन बातचीत की टेबल पर नहीं आते हैं तो हम रूस पर प्रतिबंध लगाएंगे। ALSO READ: डोनाल्ड ट्रंप ने सीमा शुल्क बढ़ाया तो भारत को क्या करना चाहिए, जानिए एक्सपर्ट्स की राय
 
पुतिन को स्मार्ट बताते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि रूस कभी यूक्रेन में नहीं जाता। पुतिन और मेरे बीच बहुत अच्छी और मजबूत समझ थी। ऐसा कभी नहीं होता। उन्होंने जो बाइडन का अनादर किया। वह स्मार्ट हैं। वह समझते हैं।
 
ट्रंप ने एक बार फिर यूक्रेन पर लगभग तीन साल पहले हुए रूसी आक्रमण और उसके बाद जारी संघर्ष को समाप्त करने का आह्वान किया। उन्होंने दावा किया कि अगर वह राष्ट्रपति होते तो रूस-यूक्रेन संघर्ष कभी नहीं होता। हालांकि, अमेरिकी राष्‍ट्रपति ने स्पष्ट किया कि ऐसी संभावना है कि रूस पर अतिरिक्त प्रतिबंध लगाए जाएंगे।
 
बहरहाल ट्रंप ने अपने बयान में साफ कर दिया है कि रूस युक्रेन युद्ध को रोकने के लिए वह कड़े कदम उठाने के लिए तैयार है। पुतिन भी आसानी से झुकने वाले नेताओं में नहीं है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि ट्रंप राज में अमेरिका और रूस के संबंध किस दिशा में आगे बढ़ेंगे। ALSO READ: किस धर्म को मानते हैं डोनाल्ड ट्रंप, क्यों बढ़ा सकते हैं भारत की चिंता?
 
पश्चिम एशिया की यात्रा कर सकते हैं ट्रंप : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वह पश्चिम एशिया की यात्रा पर विचार कर रहे हैं। लेकिन अभी नहीं, क्योंकि अभी बंधक वापस आ रहे हैं। उनमें से कुछ को बहुत अधिक नुकसान पहुंचा है। एक महिला का हाथ लगभग गायब है। आपको पता है कि यह कैसे हुआ?
 
उन्होंने कहा कि अगर मैं यहां नहीं होता, तो बंधक कभी वापस नहीं आते। वे सभी मारे गए होते। अगर जो बाइडन ने यह समझौता डेढ़ साल पहले, दो साल पहले किया होता  तो ऐसा कभी नहीं होता।
 
उन्होंने कहा कि आप छह महीने पहले की बात करें तो बंधकों में से कई युवा जीवित थे। युवा इस तरह नहीं मरते लेकिन अब वे मर रहे हैं। उन्हें मारा जा रहा है। बाइडन इस समझौते को पूरा नहीं कर सके। मैंने समयसीमा तय की और उसके बाद ही यह पूरा हो पाया।
edited by :Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

stampede : बेंगलुरु में भगदड़ की घटना में 11 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, खरगे बोले- हादसा दुर्भाग्यपूर्ण

क्या आपका 500 रुपए का नोट नकली तो नहीं? इस तरह पहचानें Fake currency

Stampede : चिन्नास्वामी स्टेडियम में अंदर RCB का जश्न, बाहर लोगों की भगदड़, फोटो खिंचवाने में लगे थे कांग्रेस नेता, BJP ने लगाया आरोप

यादव के बेटे तेज प्रताप के 'जयचंद' जिक्र का क्या है मतलब, जानें क्यों गद्दारों को कहा जाता है 'जयचंद'

राहुल गांधी का लंगड़े घोड़े वाला बयान कमलनाथ, दिग्विजय की सियासत से रिटायरमेंट का संकेत?

सभी देखें

नवीनतम

बिहार की राजनीति के लिए कितना अहम है तेजप्रताप का प्रेम

Weather Update: भारी बारिश और बाढ़ से पूर्वोत्तर भारत परेशान, इन राज्यों में गर्मी का प्रकोप

ड्रोन अटैक के बाद ट्रंप से बोले पुतिन, यूक्रेनी हमले का जवाब देगा रूस

विश्व पर्यावरण दिवस 2025 की थीम और महत्व

05 जून को विश्व पर्यावरण दिवस, जानें पर्यावरण संरक्षण पर 20 प्रेरणादायक और प्रभावी स्लोगन

अगला लेख