CAPC में बोले ट्रंप, वोटर टर्नआउट के लिए भारत को दिए 1.8 करोड़ अमेरिकी डॉलर

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
रविवार, 23 फ़रवरी 2025 (14:38 IST)
Trump on USAID to India : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कंजर्वेटिव पॉलिटिकल एक्शन कॉन्फ्रेंस (CPAC) में पूर्ववर्ती बाइडन प्रशासन पर निशाना साधते हुए कहा कि उसने भारत को उसके चुनाव में मदद के लिए 1.8 करोड़ अमेरिकी डॉलर की धनराशि आवंटित की जबकि उसे इसकी जरूरत नहीं है। 
 
उन्होंने पहले भी कई बार दावा किया है कि चुनावों में मतदाताओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए भारत को 2.1 करोड़ अमेरिकी डॉलर की वित्तीय मदद दी गई। उन्होंने इसके लिए अमेरिका की अंतरराष्ट्रीय विकास एजेंसी (USAID) पर निशाना साधा है। ट्रंप के इस दावे के बाद से भारत में विवाद पैदा हो गया है।
 
अपने भाषण में ट्रंप ने भारत पर अमेरिका का फायदा उठाने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भारत को उसके चुनावों में मदद के लिए 1.8 करोड़ डॉलर दिए गए। आखिर क्यों?...।
 
ट्रंप ने कहा कि हम भारत को चुनावों के लिए पैसे दे रहे हैं। उन्हें पैसे की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि वे हमारा बहुत फायदा उठाते हैं। वे दुनिया में सबसे अधिक कर लगाने वाले देशों में से एक हैं...वे 200 प्रतिशत (कर) लगाते हैं और फिर हम उन्हें उनके चुनाव में मदद करने के लिए बहुत सारा पैसा दे रहे हैं।
ट्रंप ने बांग्लादेश को 2.9 करोड़ अमेरिकी डॉलर देने के लिए भी यूएसएआईडी की आलोचना की।
 
उन्होंने कहा कि 2.9 करोड़ अमेरिकी डॉलर का इस्तेमाल राजनीतिक परिदृश्य को मजबूत करने और उनकी मदद करने के लिए किया जाएगा ताकि वे बांग्लादेश में कट्टरपंथी वामपंथी कम्युनिस्ट के लिए वोट कर सकें।
 
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि ट्रंप प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी चिंताजनक है और सरकार इसकी जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि यूएसएआईडी को भारत में सद्भावनापूर्वक, सद्भावनापूर्ण गतिविधियां करने की अनुमति दी गई थी और अमेरिका से यह संकेत मिल रहा है कि कुछ गतिविधियां दुर्भावनापूर्ण हैं।
 
उन्होंने कहा कि इसलिए इस पर निश्चित रूप से गौर किया जाना चाहिए और यदि ऐसा कुछ है तो मेरा मानना ​​है कि देश को पता होना चाहिए कि दुर्भावनापूर्ण गतिविधियों में कौन लोग शामिल हैं।
 
कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से आग्रह किया कि वह अपने मित्र से बात करें और आरोपों का पुरजोर खंडन करें। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

50 साल बाद भी मानसिकता नहीं बदली, गांधी परिवार के खिलाफ किसने दिया यह बयान

सोने की चिड़िया की नहीं, भारत को अब शेर बनने का समय आ गया, केरल में ऐसा क्यों बोले RSS प्रमुख मोहन भागवत

रेव पार्टी पर छापा, पूर्व मंत्री खड़से के दामाद समेत 7 लोग हिरासत में

केंद्रीय विवि में नियुक्ति को लेकर Congress का केंद्र पर निशाना, कहा- OBC, SC-ST को नहीं दी नौकरियां

Mansa devi mandir stampede : हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में किस अफवाह के कारण मची भगदड़? सामने आया कारण, देखें वीडियो

सभी देखें

नवीनतम

सीजफायर के लिए गिड़गिड़ाया था Pakistan, जयशंकर ने दिया ट्रंप को झटका, PM मोदी से नहीं हुई थी कोई बात

Vivo V60 5G India Price : वीवो के धांसू स्मार्टफोन की कीमत का खुलासा, जानिए क्या हैं फीचर्स

TCS में छंटनी पर केंद्र सरकार अलर्ट, कंपनी से संपर्क में है IT मंत्रालय

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

ममता बनर्जी ने शुरू किया 'भाषा आंदोलन', बोलीं- मैं अपनी जान दे दूंगी, लेकिन भाषा छीनने की इजाजत नहीं दूंगी

अगला लेख