भारत के खिलाफ ट्रंप का बड़ा एक्शन, अवैध प्रवासियों से भरी पहली फ्लाइट भारत भेजी

अमेरिका से C-17 सैन्य विमान से भेजे जा रहे भारतीय

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
मंगलवार, 4 फ़रवरी 2025 (09:34 IST)
US Deportation Indians: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आदेश के बाद अमेरिका ने अवैध आप्रवासियों के खिलाफ बड़े पैमाने पर निर्वासन अभियान शुरू किया है। बताया जा रहा है कि एक अमेरिकी सैन्य विमान अवैध प्रवासियों को लेकर भारत के लिए रवाना हुआ। रॉयटर्स के मुताबिक, अमेरिकी अधिकारी ने पुष्टि की कि यह विमान कम से कम 24 घंटे के अंदर भारत पहुंचेगा।

बता दें कि हाल ही में डोनाल्ड ट्रंप चुनाव जीतकर अमेरिका के राष्ट्रपति बने हैं। इसके बाद वे लगातार कई तरह के फैसले ले रह हैं। अब खबर है कि भारतीय अप्रवासी से भरा एक विमान भारत भेजा गया है। राष्ट्रपति ट्रंप की वॉइट हाउस में वापसी के बाद यह भारत में पहला निर्वासन है। ट्रंप ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ अमेरिका में भारतीय अवैध प्रवासियों के मुद्दे पर चर्चा की थी. इससे पहले भारत ने अवैध प्रवासियों को वापस लेने पर सहमति जताई थी और करीब 18,000 अवैध आप्रवासियों की वापसी की बात कही थी।

ट्रंप प्रशासन ने अवैध प्रवासियों के खिलाफ इस अभियान में अमेरिकी सेना से भी मदद मांगी है। इसके लिए अमेरिका-मेक्सिको सीमा पर अतिरिक्त सैनिक तैनात किए गए हैं और सैन्य अड्डों का इस्तेमाल प्रवासियों को रखने के लिए किया जा रहा है। अवैध प्रवासियों को वापस भेजने के लिए सैन्य विमान का उपयोग किया जा रहा है। इसके तहत प्रवासियों को ग्वाटेमाला, पेरू, और होंडुरास जैसे देशों में निर्वासित किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, भारत सबसे दूर स्थान है जहां निर्वासन फ्लाइट जाएगी।

डोनाल्ड ट्रंप ने पीएम मोदी के साथ पिछले महीने फोन पर हुए बातचीत के दौरान अवैध आप्रवासन पर चर्चा की थी। ट्रंप ने बताया कि भारत अवैध आप्रवासियों को वापस लेने के मामले में सही कदम उठाएगा। वॉइट हाउस के अनुसार, दोनों नेताओं के बीच सकारात्मक बातचीत हुई और दोनों देशों के बीच सहयोग को लेकर चर्चा की गई। 
Edited By: Navin Rangiyal

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

ऑपरेशन सिंदूर पर PM मोदी के जवाब पर आया राहुल गांधी का पहला रिएक्शन, जानिए क्या कहा

1962 के युद्ध के लिए नेहरू की तरह पणिक्कर भी चीन नीति पर बलि का बकरा बन गए : शिवशंकर मेनन

ऑपरेशन सिंदूर से लेकर सिंधु तक, संसद में PM मोदी के भाषण की बड़ी बातें

डिम्पल ने साधा केंद्र पर निशाना, पूछा कि किसी मंत्री ने संघर्षविराम की घोषणा क्यों नहीं की, ट्रंप से सूचना क्यों मिली?

Sushant Singh : सुशांत सिंह मौत मामले में रिया चक्रवर्ती को नोटिस जारी, क्लोजर‍ रिपोर्ट पर मांगा जवाब

अगला लेख