समझौता नहीं होने की स्थिति में ट्रंप ने दी Tik Tok को बंद करने की चेतावनी

Webdunia
मंगलवार, 22 सितम्बर 2020 (12:33 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि चीन के लोकप्रिय वीडियो शेयरिंग ऐप का 2 अमेरिकी कंपनियों वालमार्ट और ओरेकल के साथ संभावित सौदा अगर नहीं हो पाता है तो वे इस ऐप को बंद कर देंगे।
 
ट्रंप ने इससे पहले भी चीन की बाइटडांस के स्वामित्व वाले टिकटॉक को राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर प्रतिबंधित करने की चेतावनी दी थी और कहा था कि इससे बचने के लिए ऐप के अमेरिकी परिचालन का नियंत्रण किसी अमेरिकी कंपनी को देना होगा।
ALSO READ: संयुक्त राष्ट्र महासभा के 75वें सम्मेलन को दूर से संबोधित करेंगे डोनाल्ड ट्रंप
ट्रंप का आरोप है कि इस ऐप के जरिए चीन को अमेरिकी नागरिकों के निजी डेटा तक पहुंच मिलती है। अमेरिका में टिकटॉक के 10 करोड़ से अधिक उपयोकर्ता हैं। ट्रंप ने अपने ताजा बयान से 1 दिन पहले ओरेकल तथा वालमार्ट के टिकटॉक में हिस्सेदारी लेने की बात कही थी। ट्रंप ने सोमवार को व्हाइट हाउस में पत्रकारों से कहा कि इस पर काम चल रहा है। मैंने शुरुआती सहमति दी है।
 
ट्रंप ने कहा कि वे काम करेंगे, वे दोनों बेहतरीन कंपनियां हैं- ओरेकल और वालमार्ट। (ओरेकल के सीईओ) लैरी एलिसन काफी प्रतिभाशाली हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति ने आगे कहा कि तो अगर हम इसे (टिकटॉक) बचा सकते होंगे तो हम बचाएंगे और अगर ऐसा नहीं हो सकेगा तो हम इसे बंद कर देंगे। इन कंपनियों ने एक शुरुआती समझौता किया है और उनके लिए सुरक्षा का मुद्दा सबसे महत्वपूर्ण है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

1 july rule changes : ATM से लेकर Railway तक 1 जुलाई से होने वाले है 5 बड़े बदलाव, नहीं जानेंगे तो पछताएंगे

Amarnath Yatra : दोहरे खतरे में है अमरनाथ यात्रा, चुनौती बनने लगी सभी के लिए

कोलकाता गैंगरेप मामले की SIT करेगी जांच, 4 लोगों पर पुलिस ने कसा शिकंजा

बिहार में भी दोहराई सोनम जैसी कहानी, प्रेमी की मदद से पति की हत्या

गाजर का हलवा अपने साथियों को खिलाया, शुभांशु शुक्ला से PM मोदी ने पूछा सवाल

सभी देखें

नवीनतम

Air India Plane Crash : विमान हादसे के अंतिम पीड़ित की हुई पहचान, मृतकों की संख्या अब 260 हो गई, परिजनों को सौंपे शव

भोपाल में 90 डिग्री वाले पुल को लेकर CM मोहन यादव का बड़ा एक्शन, 2 सीई समेत 7 इंजीनियर सस्‍पैंड

5वें साल में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देंगे ठोस महिला नीति का उपहार

इंदौर बायपास जाम के बीच पहुंचे कलेक्‍टर आशीष सिंह, यातायात व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण

क्या हैं DPDP Act के प्रावधान, जिसे लेकर पीसीआई और देशभर के पत्रकार संगठनों ने जताई आपत्ति

अगला लेख