पाकिस्तान में 50 लाख का इनामी टीटीपी कमांडर मुठभेड़ में ढेर

Webdunia
शुक्रवार, 11 नवंबर 2022 (16:57 IST)
पेशावर। पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र में तहरीक-ए-तालिबान (टीटीपी) के 50 लाख रुपए के इनामी कमांडर को सुरक्षाबलों ने गुरुवार की रात एक मुठभेड़ के दौरान मार गिराया। पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि मारे गए टीटीपी कमांडर की पहचान उबैद उर्फ महमूद के रूप में की गई है।

खैबर पख्तूनख्वा पुलिस के आतंकवाद रोधी विभाग ने मरदान जिले में अभियान चलाकर उबैद को मार गिराया।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि उबैद द्वारा पुलिस पर गोलीबारी करने के बाद यह मुठभेड़ शुरू हुई।

वह दर्जनों मामले में वांछित अपराधी था जिसकी पुलिस को तलाश थी। खैबर पख्तूनख्वा सरकार ने उबैद के सिर पर 50 लाख रुपए का इनाम घोषित किया था। विशेषा शाखा के उपनिरीक्षक फरीद खान की मरदान जिले में स्थित उनके घर के समाने हत्या करने के मामले में भी उबैद कथित रूप से शामिल था।

इसके पहले सात नवंबर को एक अन्य टीटीपी कमांडर लियाकत को खैबर जनजातीय जिले की जमरुद तहसील में तलाशी अभियान के दौरान मार गिराया था।(भाषा)
Edited by : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Delhi : दिल्ली में CM के बंगले को लेकर फिर घमासान, AAP और कांग्रेस ने रेखा गुप्ता पर लगाए आरोप

पाकिस्तान ने दिखाया असली रंग, UNSC का अध्यक्ष बनते ही उठाया कश्मीर मुद्दा, चालबाजियों से कैसे निपटेगा भारत

ESIC की नियोक्ता और कर्मचारी पंजीकरण योजना शुरू, जानिए कब तक रहेगी लागू

Hero का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर Vida VX2 हुआ लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

क्या है केन्द्र सरकार की ELI Scheme, कैसे मिलेंगे आपको 15000 रुपए, क्या है पात्रता और शर्तें

सभी देखें

नवीनतम

रूस से तेल खरीदने पर भारत के लिए अमेरिका का 500% टैरिफ बिल, क्या बोले एस जयशंकर

हीरो मोटोकॉर्प ने लॉन्च किए दो नए इलेक्ट्रिक स्कूटर, जून में बढ़ी बिक्री

PM मोदी की ऐतिहासिक घाना यात्रा हुई संपन्‍न, त्रिनिदाद और टोबैगो के लिए हुए रवाना

पुलिसकर्मी ने ‍ही किया नाबालिग से रेप, स्कूल से घर जा रही लड़की का अपहरण

दिल्ली में 8 लड़कों ने पहले लड़के को निर्वस्त्र किया, फिर हत्या कर शव नहर में फेंका

अगला लेख