व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव के अकाउंट पर Twitter ने लगाई रोक, समाचार साझा करने का आरोप

Webdunia
गुरुवार, 15 अक्टूबर 2020 (14:56 IST)
वॉशिंगटन। ट्विटर ने व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कायली मैकनेनी के निजी अकाउंट लॉक कर दिया है, क्योंकि उन्होंने डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जो बिडेन के बेटे के कथित भ्रष्टाचार से जुड़ा समाचार साझा किया था।
 
राष्ट्रपति ट्रंप तथा उनके अभियान की ओर से आरोप लगाया गया कि ट्विटर ने यह कदम न्यूयॉर्क पोस्ट की एक खबर मैकनेनी द्वारा साझा करने के चलते उठाया है जिसमें आरोप लगाया गया था कि बिडेन के बेटे हंटर बिडेन ने यूक्रेन की एक कंपनी के बोर्ड के सदस्य के रूप में भुगतान पाने के लिए अपने पिता के ओहदे का फायदा उठाया, जो तब उपराष्ट्रपति थे और खासतौर पर यूक्रेन तथा रूस संबंधी मामलों के प्रभारी थे।
ALSO READ: Twitter पर PM मोदी के हुए 6 करोड़ फॉलोअर्स, जानिए कौनसे नेता के कितने हैं फॉलोअर्स
ट्रंप अभियान की ओर से ट्वीट किया गया कि ट्विटर ने व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कायली मैकनेनी का निजी अकाउंट पर इसलिए लॉक कर दिया, क्योंकि उन्होंने ऐसा समाचार साझा किया था, जो डेमोक्रेटिक पार्टी के सदस्यों को पसंद नहीं आया। अगर किसी का ट्विटर एकाउंट लॉक किया जाता है, तो उसके फीचर सीमित कर दिए जाते हैं।
 
आयोवा में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए ट्रंप ने कहा कि उन्होंने उनका (मैकनेनी) अकाउंट बंद कर दिया। वे व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव हैं। चूंकि वे सच बता रही थीं इसलिए उन्होंने उनका अकाउंट बंद कर दिया। देखते हैं कि अब क्या होता है?
 
ट्रंप ने कहा कि एक अच्छे अखबार द्वारा प्रकाशित विस्फोटक दस्तावेजों से हमें पता चला कि जो बिडेन अपने बेटे के भ्रष्ट कारोबारी लेन-देन में अपनी भागीदारी के बारे में साफ झूठ बोलते आए। उन्होंने कहा कि हाल में सामने आई ई-मेल से खुलासा हुआ कि यूक्रेन की कंपनी के एक शीर्ष अधिकारी ने हंटर को 50,000 डॉलर का मासिक भुगतान किया लेकिन अब ऐसा लगा रहा है कि उन्हें 1,83,000 डॉलर का मासिक भुगतान किया गया और यह बहुत बड़ी रकम है।
 
राष्ट्रपति ने दावा किया कि तथ्य यह है कि उन्हें (हंटर को) ऊर्जा क्षेत्र की कोई जानकारी और उससे जुड़ा कोई अनुभव नहीं है। फिर भी अधिकारी ने हंटर से उपराष्ट्रपति जो बिडेन से मुलाकात करवाने को कहा। व्हाइट हाउस के आधिकारिक अकाउंट से मैकनेनी ने ट्वीट किया, सेंसरशीप की निंदा की जानी चाहिए और यह अमेरिकी तरीका नहीं है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया

अगला लेख