Festival Posters

सूडान में फंसे भारतीयों को निकालने की पूरी तैयारी, 2 सैन्य विमान और नौसेना का 1 जहाज तैनात : MEA

Webdunia
रविवार, 23 अप्रैल 2023 (23:55 IST)
मंत्रालय की करीबी नजर
सूडान में भारी हिंसा
कई देशों से संपर्क
 
 
नई दिल्ली। हिंसा प्रभावित सूडान में फंसे भारतीय नागरिकों को वहां से सुरक्षित निकालने की सरकार की योजना के तहत भारत ने जेद्दा में दो सी-130जे सैन्य परिवहन विमान को उड़ान भरने के लिए तैयार रखा है और भारतीय नौसेना का एक जहाज क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण बंदरगाह पर पहुंच गया है।
 
विदेश मंत्रालय ने इस बारे में विवरण देते हुए कहा कि भारतीयों को सुरक्षित रूप से निकालने के लिए आकस्मिक योजनाएं तैयार रखी गई हैं, लेकिन जमीन पर कोई भी गतिविधि सुरक्षा स्थिति पर निर्भर करेगी।
 
मंत्रालय ने कहा कि सूडान की राजधानी खार्तूम में विभिन्न स्थानों से भीषण झड़पों की खबरें आने के साथ वहां (सूडान में) सुरक्षा स्थिति अस्थिर बनी हुई है।
 
विदेश मंत्रालय ने कहा कि सूडान में फंसे भारतीयों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए भारत हर प्रयास कर रहा है। मंत्रालय ने कहा कि हम सूडान में जटिल और उभरती सुरक्षा स्थिति पर करीबी नजर रखे हुए हैं।
 
इसने कहा कि हम सूडान में फंसे और वहां से निकलना चाह रहे भारतीयों की सुरक्षित निकासी के लिए विभिन्न साझेदारों के साथ करीबी समन्वय कर रहे हैं।’’
 
विदेश मंत्रालय और सूडान में स्थित भारतीय दूतावास, सूडानी अधिकारियों के अलावा संयुक्त राष्ट्र, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), मिस्र और अमेरिका सहित अन्य के नियमित रूप से संपर्क में हैं।
 
इसने कहा कि हमारी तैयारियों के तहत और तेजी से इस मिशन को पूरा करने के लिए भारत सरकार कई विकल्पों पर काम कर रही है।
 
मंत्रालय ने कहा कि भारतीय वायुसेना के दो सी-130जे (विमान) अभी जेद्दा में उड़ान भरने के लिए तैयार रखे गए हैं और आईएनएस सुमेधा पोर्ट सूडान पहुंच गया है।’’
 
विदेश मंत्रालय ने कहा कि आकस्मिक योजनाएं तैयार हैं, लेकिन जमीन पर कोई भी गतिविधि सुरक्षा स्थिति पर निर्भर करेगी, जो खार्तूम में विभिन्न स्थानों पर भीषण लड़ाई होने के कारण अस्थिर बनी हुई है।
 
इसने कहा कि सूडानी वायु क्षेत्र सभी विदेशी विमानों के लिए बंद है और जमीन पर आवाजाही करने में भी खतरा है। भाषा Edited By : Sudhir Sharma symbolic photo

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

हर EVM में पहले से मौजूद थे 25000 वोट, RJD के पूर्व अध्‍यक्ष सिंह का सनसनीखेज दावा

क्या शेख हसीना को बांग्लादेश को सौंपेगा भारत, मौत की सजा पर विदेश मंत्रालय का बयान

लाल किला बम हमले की पूछताछ में शामिल एक कश्मीरी ने किया आत्मदाह, बेटा अभी भी हिरासत में

बिहार की बेरहम बहू, ससुर का प्रायवेट पार्ट ईंट से कुचला, सिर फोड़ दिया

रोहिणी आचार्य के अपमान पर लालू परिवार में बवाल, 3 और बेटियों ने छोड़ा घर

सभी देखें

नवीनतम

सौर ऊर्जा क्रांति की ओर यूपी, पीएम सूर्य घर योजना ने बदली तस्वीर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को अयोध्या में करेंगे उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक

योगी सरकार में स्वरोजगार को मिला प्रश्रय, युवा रख रहे औद्योगिक क्रांति की नींव

Bihar : NDA सरकार में किसे मिलेगा मंत्री पद, क्या बराबर रहेंगे JDU-BJP के मंत्री, LJP (R) को कितने पद

Karnataka : कर्नाटक में 31 काले हिरणों की मौत से मचा हड़कंप

अगला लेख