Hanuman Chalisa

उबर की स्वचालित प्रणाली पर उठ रहे हैं सवाल

Webdunia
गुरुवार, 22 मार्च 2018 (14:59 IST)
टेम्पे। उबर की स्वचालित प्रणाली कार के एक महिला को ठोकर मारने की घटना का वीडियो जारी होने के बाद दो विशेषज्ञों का कहना है कि यह दुर्घटना बताती है कि पैदल यात्रियों को एसयूवी के लेजर और रडार सेंसर के दायरे में होना चाहिए।
 
विश्लेषकों ने इस कार के काम करने तरीके पर सवाल खड़े किए हैं। उनका कहना है कि यह कार क्या वैसे ही काम कर रही है, जैसा कि बताया गया था। फियोनिक्स उपनगरीय इलाके में हुई इस कार दुर्घटना की जांच कर रहे अधिकारियों ने इस दुर्घटना का वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में अंधेरे से गली में आ रही एक महिला का कार की चपेट में आना दिखा रहा है।
 
टेम्पे पुलिस प्रमुख सिल्विया मोइर ने सैन फ्रांसिस्को क्रॉनिकल को बताया था कि हो सकता है कि जांच में पता चले कि एसयूवी की गलती नहीं थी। लेकिन इस वीडियो का विश्लेषण करने वाले दो विशेषज्ञों ने बताया कि एसयूवी को 49 वर्षीय महिला की पहचान  करनी थी, क्योंकि टक्कर रोकने के लिए पर्याप्त समय था। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

जब तक जवाबदेही तय नहीं होगी, असल समस्या हल नहीं होगी, NEET paper leak पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटी की कीमत कैसे तय होती है, खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान? कीमत के अलावा ये फैक्टर्स भी हैं बेहद जरूरी

रूस-तालिबान डिफेंस डील से उड़े पाकिस्तान के होश, भारत के लिए क्या हैं इसके कूटनीतिक मायने?

ईरान का दावा- 'बुशहर में गिराया अमेरिकी विमान', भड़का अमेरिका; क्या खटाई में पड़ेगा 60 दिनों का युद्धविराम?

राहुल गांधी ने बिछाई 2029 की बिसात: क्‍या कांग्रेस अब ‘हाईकमान मॉडल’ छोड़ क्षेत्रीय चेहरों पर लगाएगी दांव?

सभी देखें

नवीनतम

इथेनॉल ब्लेंडेड पेट्रोल: फायदे ज्यादा या नुकसान? वाहन मालिकों के लिए जरूरी जानकारी

ममता बनर्जी के सांसद भतीजे अभिषेक पर सोनारपुरा में हमला, कपड़े फाड़े, हेलमेट पहनकर बचाई जान

दिल्ली पुलिस को बड़ी सफलता, आतंकी साजिश का भंडाफोड़, ISI के 9 एजेंट गिरफ्तार, हथियार और विस्फोटक बरामद

विश्व पर्यावरण दिवस 2026: 'कमिटमेंट नहीं, अब एक्शन का समय', यही है धरती बचाने का सबसे बड़ा संदेश

उज्‍जैन के महाकाल मंदिर में कपल ने रचाई सगाई, वीडियो वायरल होते ही हंगामा, कैसे प्रतिबंधित एरिया में पहुंचा कैमरा

अगला लेख