चीन से बोला संयुक्त राष्‍ट्र, हिरासत में रखे गए मुस्लिमों को रिहा करें

Webdunia
शुक्रवार, 31 अगस्त 2018 (09:50 IST)
जेनेवा। संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार विशेषज्ञों ने चीन को चेतावनी दी है कि वह आंतकवाद से निपटने के नाम पर पुनर्शिक्षा शिविरों में हिरासत में रखे गए उइगर मुस्लिमों को तुरंत रिहा करें।
 
 
संयुक्त राष्ट्र की नस्लीय विभेद निवारण समिति का आकलन है कि चीन के पश्चिमी शिनजियांग प्रांत में उइगर समुदाय के लगभग 10 लाख लोगों को उनकी इच्छा के विरूद्ध हिरासत में रखा गया है।
 
 
चीन के विदेश मंत्रालय ने संयुक्त राष्ट्र के इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि चीन की शिनजियांग प्रांत में नीतियों की आलोचना के पीछे चीन विरोधी शक्तियों का हाथ है। आधिकारिक रूप से इस तथ्य की कभी पुष्टि नहीं हुई है कि चीन में इन तरह के हिरासत केंद्र काम कर रहे हैं।
 
 
चीन ने कहा है कि शिनजियांग प्रांत इस्लामिक आतंकवाद और अलगाववादियों के गंभीर खतरे का सामना कर रहा है जो हमलों को अंजाम देकर अल्पसंख्यक उइगर मुसलमानों और चीन के बहुसंख्यक हान समुदाय के बीच सामुदायिक तनाव पैदा कर रहे हैं।
 
 
उइगर पूर्वी और मध्य एशियाई देशों में निवास करने वाला तुर्की का एक सजातिय समूह है। चीन के पश्चिमी शिनजियांग प्रांत में इस समुदाय के लाखों की आबादी निवास करती है। (वार्ता)
 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

UP : आगरा में जूता कारोबारियों के ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमारी, 30 करोड़ बरामद

Swati Maliwal Case : स्वाति मालीवाल बोली- एक गुंडे के दबाव में झुकी AAP, अब मेरे चरित्र पर सवाल उठा रही है

छत्तीसगढ़ में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्‍या, फांसी पर लटका मिला एक अन्‍य शव

कोर्ट ने क्यों खारिज की विभव कुमार की जमानत याचिका, बताया कारण

अमेठी में इस बार आसान नहीं है केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की राह

होटल में आग लगने से महिला फिजियोथेरेपिस्ट की मौत, इंजीनियर की हालत नाजुक

AI के बेहतर इस्तेमाल से मूल्य सृजन होगा, रोजगार बढ़ेगा : Red Hat सीईओ

Live : भाजपा मुख्‍यालय की ओर केजरीवाल का मार्च

operation jhaadu : केजरीवाल ने बताया क्या है PM Modi का AAP को खत्म करने का प्लान?

जमशेदपुर में PM मोदी बोले, कांग्रेस को विकास का क, ख, ग भी नहीं मालूम

अगला लेख