Hanuman Chalisa

ब्रिटेन में 38 भारतीय वीजा शर्तों के उल्लंघन के आरोप में बंदी

Webdunia
सोमवार, 24 अप्रैल 2017 (08:15 IST)
लंदन। ब्रिटेन में आव्रजन अधिकारियों ने लीसेस्टर शहर में 2 कपड़ा कारखानों में छापेमारी करके 9 महिलाओं सहित 38 भारतीयों को वीजा से अधिक अवधि तक रहने या अवैध तौर पर काम करने के आरोप में हिरासत में लिया है।
 
ब्रिटेन में गृह कार्यालय के आव्रजन प्रवर्तन दल ने पिछले हफ्ते इंग्लैंड के ईस्ट मिडलैंड्स क्षेत्र में स्थित शहर के एमके क्लोथिंग लिमिटेड और फैशन टाइम्स यूके लिमिटेड पर छापा मारा और 38 भारतीयों और 1 अफगान नागरिक को पकड़ा।
 
लीसेस्टर मरकरी ने खबर दी है कि पकड़े गए लोगों में 31 लोग अपनी वीजा अवधि से अधिक समय तक रहे, 7 लोग देश में अवैध तौर पर घुसे और 1 ने अपनी वीजा शर्तों का उल्लंघन करके काम किया।
 
अधिकारियों ने 19 लोगों को हिरासत में लिया है जिनको ब्रिटेन से बाहर किया जाना लंबित है, जबकि 20 अन्य को गृह कार्यालय में नियमित तौर पर रिपोर्ट करने को कहा है, जो उनके मामले को देख रहा है। अगर यह साबित हो जाता है कि कंपनियों ने अपने कर्मचारियों को कानूनी दर्जा देने के लिए कदम नहीं उठाएं हैं तो इन दोनों कंपनियों को 20,000 पाउंड तक प्रत्येक कर्मचारी पर जुर्माना देना पड़ सकता है। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें

पेट्रोल-डीजल के बाद मोबाइल रिचार्ज भी हो सकता है महंगा, 5G टावरों की बढ़ी लागत से बढ़ी चिंता

720 साल बाद हाईकोर्ट का भोजशाला को हिंद मंदिर बताना सनातन की विजय, बोले गोपाल शर्मा, परिसर में कमाल मौला की मजार अवैध

दूध, सोना, पेट्रोल-डीजल के बाद अब किन चीजों पर लगेगा महंगाई का झटका, क्या कदम उठा रही है मोदी सरकार

UAE पर मोदी के दौरे से भारत को कैसे होगा फायदा? LPG संकट से भी मिलेगी राहत

सभी देखें

नवीनतम

योगी सरकार की उत्साहवर्धक खेल नीति से 9 वर्षों में प्रदेश बना खेलों की नई ताकत

मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में यूपी ने बनाई नई मजबूत पहचान : हरदीप सिंह पुरी

चांदी को लेकर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, आयात के नियम किए सख्‍त, जानिए क्यों उठाया यह कदम?

योगी सरकार आयुष छात्रों को देगी 3-डी एनाटोमेज टेबल की सुविधा

चिल्ला एलिवेटेड रोड परियोजना से एनसीआर के ट्रैफिक में लोगों को मिलेगी बड़ी राहत

अगला लेख