भारत को बड़ी सफलता, विजय माल्या के प्रत्यर्पण को कोर्ट की मंजूरी

Webdunia
सोमवार, 10 दिसंबर 2018 (18:00 IST)
नई दिल्ली। भारत भगोड़े शराब कारोबारी विजय माल्या के प्रत्यर्पण के लिए लंदन की एक अदालत ने मंजूरी दे दी है। यदि इस फैसले के बाद कोई अड़चन नहीं आई तो माल्या को भारत लाया जा सकेगा।
 
उल्लेखनीय है कि माल्या पर भारतीय बैंकों का करीब 9000 करोड़ रुपए का कर्ज है। इस बीच, माल्या ने भी कहा था कि वह बैंकों की मूल राशि लौटाने को तैयार है।
 
 
हालांकि विजय माल्या लंदन अदालत के इस फैसले को बड़ी अदालत में चुनौती दे सकता है। माल्या को 14 दिन के भीतर बड़ी अदालत में इस फैसले को चुनौती देनी होगी।
 
भारत सरकार लगातार उसके प्रत्यर्पण की कोशिश कर रही है। पिछले साल चार दिसंबर को लंदन की मजिस्ट्रेट अदालत में माल्या के खिलाफ सुनवाई शुरू हुई थी। इससे पहले 62 वर्षीय विजय माल्या ने अपने प्रत्यर्पण के खिलाफ कोर्ट में कहा था कि भारतीय जेलों की दशा ठीक नहीं है। वहां और प्रकाश की सुविधा नहीं है, जिसके बाद भारतीय अफसरों ने आर्थर रोड जेल का वीडियो कोर्ट को उपलब्ध कराया था।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

50 साल बाद भी मानसिकता नहीं बदली, गांधी परिवार के खिलाफ किसने दिया यह बयान

सोने की चिड़िया की नहीं, भारत को अब शेर बनने का समय आ गया, केरल में ऐसा क्यों बोले RSS प्रमुख मोहन भागवत

रेव पार्टी पर छापा, पूर्व मंत्री खड़से के दामाद समेत 7 लोग हिरासत में

केंद्रीय विवि में नियुक्ति को लेकर Congress का केंद्र पर निशाना, कहा- OBC, SC-ST को नहीं दी नौकरियां

Mansa devi mandir stampede : हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में किस अफवाह के कारण मची भगदड़? सामने आया कारण, देखें वीडियो

सभी देखें

नवीनतम

नकदी बरामदगी मामला: सुप्रीम कोर्ट ने न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा से उनकी याचिका को लेकर किए सवाल

बैडमिंटन खेलते हुए 25 साल के राकेश की हार्ट अटैक से मौत, कैमरे में ऐसे कैद हुई नौजवान की मौत

क्‍या है मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की दाल बाफला पॉलिटिक्‍स के मायने?

MP: झाबुआ जिलाधिकारी के वाहन को डंपर ने मारी टक्कर, चालक गिरफ्तार

मप्र के मंत्री विजय शाह को सुप्रीम कोर्ट की फटकार, धैर्य की परीक्षा ले रहे हैं...

अगला लेख