khatu shyam baba

ब्रिटेन ने शुरू किया E-Visa परिवर्तन अभियान, भारतीयों सहित सभी से किया अपनाने का आग्रह

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 19 सितम्बर 2024 (00:30 IST)
UK launches e-Visa conversion campaign : ब्रिटेन ने बुधवार को एक बड़ा अभियान शुरू किया और भारतीयों सहित देश भर में रह रहे सभी प्रवासियों से आग्रह किया गया कि वे आव्रजन दस्तावेज का उपयोग करने के बजाए ई-वीजा को अपनाएं। गृह मंत्रालय ने कहा,ईवीजा अपनाना निशुल्क और बेहद सरल है। यह ग्राहकों को ज्यादा सुविधा प्रदान करता है, किफायती है और ब्रिटेन की सीमा एवं आव्रजन प्रणाली को सुरक्षा प्रदान करता है।
 
ब्रिटेन की सीमा एवं आव्रजन प्रणाली को पूरी तरह से डिजिटल बनाने की योजना के तहत भौतिक बायोमिट्रिक निवास परमिट (बीआरपी) या बायोमिट्रिक निवास कार्ड (बीआरसी) का इस्तेमाल करने वालों को अगले वर्ष तक पूरी तरह से ऑनलाइन प्रणाली के अंतर्गत लाया जाएगा। अधिकतर बीआरपी इस वर्ष के अंत तक समाप्त हो जाएंगे। उन्हें कई चरण में ऑनलाइन प्रणाली में लाया जा रहा है।
ALSO READ: भारत की अपने नागरिकों को सलाह, ब्रिटेन यात्रा के दौरान रहें सावधान
ब्रिटेन के गृह मंत्रालय में प्रवासन एवं नागरिकता मंत्री सीमा मल्होत्रा ​​ने कहा, जिन लोगों के पास आव्रजन दस्तावेज हैं, उनसे आग्रह है कि वे ई-वीजा अपनाने के लिए तत्काल कदम उठाएं और जिन लोगों को सलाह और सहायता की आवश्यकता है मैं उन्हें आश्वस्त करना चाहती हूं कि उन्हें सारी सुविधा मुहैया कराई जाएगी।
ALSO READ: ब्रिटेन में हो रहे बवाल और हिंसा के पीछे क्या वजह है
गृह मंत्रालय ने कहा,ईवीजा अपनाना निशुल्क और बेहद सरल है। यह ग्राहकों को ज्यादा सुविधा प्रदान करता है, किफायती है और ब्रिटेन की सीमा एवं आव्रजन प्रणाली को सुरक्षा प्रदान करता है। ईवीजा खो नहीं सकता, चोरी नहीं हो सकता या इससे छेड़छाड़ नहीं की जा सकती। इस प्रणाली को अपनाने से उपभोक्ता के मौजूदा अधिकार या आव्रजन स्थिति में कोई बदलाव, प्रभाव या कमी नहीं आएगी। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

मिडिल ईस्ट संकट के बीच सरकार अलर्ट मोड में, प्रधानमंत्री मोदी ने की हाईलेवल मीटिंग, ऊर्जा आपूर्ति समेत इन मुद्दों पर हुई चर्चा

दुश्मनों को छोड़ सबके लिए खुला है होर्मुज.. झुकने वाले नहीं हैं हम.. ट्रंप की चेतावनी पर ईरान का पलटवार

ट्रंप की 48 घंटे वाली धमकी पर अब ईरान ने कसा तंज, कहा- आप तो ईरान के लोगों को आजादी दिलाने आए थे...

Hormuz के पास Iran का खतरनाक प्लान! Qeshm Island बना अंडरग्राउंड मिसाइल बेस, दुनिया की तेल सप्लाई पर बढ़ा खतरा

48 घंटे में Hormuz Strait खोलो वरना पावर प्लांट कर देंगे तबाह, डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को खुली धमकी, तेल संकट से दुनिया में हड़कंप

सभी देखें

नवीनतम

नवरात्र में बेटियों को बड़ी संख्या में नियुक्ति पत्र मिलना सकारात्मक संकेत : योगी आदित्यनाथ

योगी सरकार की अभ्युदय योजना का मिला लाभ, UPSC में प्रदेश की 3 बेटियों ने लहराया परचम

नदियों की निर्मलता के लिए पूर्व सरकार की तुलना में CM योगी ने किया 10 गुना काम

खनिज एवं उपखनिज खनन से हुई राजस्व प्राप्ति में वृद्धि, सोनभद्र का रहा सर्वाधिक योगदान

मिडिल ईस्ट संकट के बीच सरकार अलर्ट मोड में, प्रधानमंत्री मोदी ने की हाईलेवल मीटिंग, ऊर्जा आपूर्ति समेत इन मुद्दों पर हुई चर्चा

अगला लेख