आर्मी में अनिवार्य भर्ती से लेकर यहां की खूबसूरत लड़कि‍यों तक, जानें यूक्रेन के बारे में 10 दिलचस्‍प बातें

Webdunia
शनिवार, 19 फ़रवरी 2022 (17:49 IST)
यूक्रेन यूरोप में रूस के बाद दूसरा बड़ा देश है। 1990 में सोवियत संघ से अलग होने के बाद अब ये अलग देश है, जहां मस्तमौला लोग रहते हैं।

एग्रीकल्चर के मामले में ये दुनिया में कृषि उत्पादन के मामले में तीसरे नंबर पर आता है। यहां बड़े पैमाने पर पढ़े लिखे लोग भी आधुनिक तौर तरीकों से खेती करते हैं और होती है। गांव में करीब 30 फीसदी आबादी रहती है।

इसकी सीमा पूर्व में रूस, उत्तर में बेलारूस, पोलैंड, स्लोवाकिया, पश्चिम में हंगरी, दक्षिण पश्चिम में रोमानिया व माल्दोवा और दक्षिण में काला सागर और अजोव सागर से मिलती है।

सोवियत संघ के विघटन के बाद, यूक्रेन को अपने विरासत में 780,000 सैन्य बल, के साथ दुनिया में तीसरा सबसे बड़ा परमाणु हथियार शस्त्रागार मिला। वैसे ये यूरोप में रूस के बाद सबसे ज्यादा सैन्यबल रखने वाला देश भी है। यहां सेना में भर्ती अनिवार्य रहती है।

सोवियत संघ में विलय के बाद इसने तेजी से तरक्की की, लेकिन जब ये अलग हुआ उसके बाद भी इसका विकास बेहतर रहा है। इसके शहर सुंदर और साफ सुथरे रहते हैं। कीव यहां की राजधानी है। यूक्रेन हवाई जहाज बनाने के लिए भी फेमस रहा है।

उसने दुनिया का सबसे बड़ा प्लेन भी बनाया है। यहां की बड़ी आबादी ईसाइयों की है, जो यूक्रेनी भाषा बोलते हैं। दूसरे नंबर पर मुस्लिम लोग रहते हैं। क्रीमिया को लेकर इसका विवाद लंबे समय से रूस से चल रहा है।

यूक्रेन में 07 ऐसी जगहें हैं जो यूनेस्को वर्ल्ड हैरिटेज साइट लिस्ट में हैं। जिसमें कीव का संत सोफिया कैथेड्रल और लवीव का ऐतिहासिक सेंटर भी है। चेर्नीवत्सी यूनिवर्सिटी में लकड़ी का खास तरह का चर्च है तो समुद्र से लगे जंगल भी खास हैं।

यहां की राजधानी कीव में मेट्रो ट्रेन लाइन का जाल बिछा हुआ है। कीव की स्वितोशिंको ब्रोवार्स्का ट्रेन लाइन दुनिया की सबसे गहराई में बनी मेट्रो लाइन है, जो जमीन से 105.5 मीटर नीचे चलती है। इसके ज्यादातर मेट्रो स्टेशन भी इतने ही नीचे हैं।

यहां नीचे से ऊपर और ऊपर से नीचे ले जाने वाले एस्कलेटर्स बहुत लंबे और डराने वाले भी हैं। शायद इसे इतना नीचे इसलिए बनाया गया कि दूसरे विश्व युद्ध के दिनों में ये महफूज रहे और इसमें आवागमन चलता रहे।

यहां की लड़कियों को दुनिया की खूबसूरत लड़कियों में शुमार है। वो दोस्ताना होती हैं। यहां डेटिंग और बहुत कॉमन है, लेकिन यहां के लोगों की तरह लड़कियां भी इमोशनल और मूडी हो सकती हैं। उनका पहनावा स्मार्ट और बिंदास होता है। आमतौर पर यहां लड़कियों को अपने हिसाब से जीवन बिताने की छूट होती है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

हवाई हमलों में ढेर हुआ हमास का चीफ मोहम्मद सिनवार, बेंजामिन नेतन्याहू ने किया ऐलान

नाथूराम गोडसे का वंशज है कोर्ट में केस करने वाला, सावरकर मानहानि मामले में राहुल गांधी का दावा, शिवसेना नेता ने दी मुंह पर कालिख पोतने की धमकी

Pakistan क्यों गई थी कांग्रेस नेता की पत्नी, गौरव गोगोई ने दिया CM हिमंत विस्वा सरमा को जवाब

3 भारतीय ईरान में किडनैप, मांगी करोड़ों की फिरौती, एजेंट ने ऑस्ट्रेलिया भेजने का किया था वादा, पढ़िए पूरी कहानी

शशि थरूर के बयान पर क्‍यों भड़के कांग्रेस नेता उदित राज, बोले- भाजपा का मुख्य प्रवक्ता घोषित कर देना चाहिए

सभी देखें

नवीनतम

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण का नया अध्याय लिख रहा है मध्यप्रदेश

पारम्परिक शिल्पकला, आत्मनिर्भरता व स्वावलंबन का आधार है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

भाजपा विधायक उषा ठाकुर का बड़ा बयान, लव जिहाद में शामिल अपराधियों की आंखें फोड़कर हाथ काट दो

होमगार्ड भर्ती परीक्षा में बड़ा हादसा, दौड़ खत्म होने से 30 सेकंड पहले गिरा, मौत

RBI की रिपोर्ट में खुलासा, भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली प्रमुख अर्थव्यवस्था बना रहेगा

अगला लेख