पर्यावरणानुकूल खाद्य पदार्थ मुहैया पर भारत के 3 छोटे खाद्य उद्यमों को संयुक्त राष्ट्र का पुरस्कार

Webdunia
बुधवार, 28 जुलाई 2021 (11:38 IST)
मुख्य बिंदु
संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र द्वारा घोषित सेहतमंद और पर्यावरण के अनुकूल खाद्य पदार्थ मुहैया कराने वाले 'सर्वश्रेष्ठ लघु व्यवसाय' के विजेताओं में 3 भारतीय उद्यम शामिल हैं। वैश्विक प्रतिस्पर्धा के जरिए चुने गए कुल 50 उद्यमों को 1 लाख डॉलर की राशि दी जाएगी।

ALSO READ: अमेरिका और चीन की बैठक का संकेतः पहले नहीं झुकेंगे
 
संयुक्त राष्ट्र खाद्य प्रणाली शिखर सम्मेलन द्वारा आयोजित 'सभी के लिए अच्छा भोजन' प्रतियोगिता में इन्हें सर्वश्रेष्ठ लघु व्यवसाय घोषित किया गया है। विजेता भारतीय कंपनियों में एडिबल रूट्स प्राइवेट लिमिटेड, ओरजा डेवलपमेंट सॉल्यूशंस इंडिया और तरु नेचुरल्स हैं।
 
संयुक्त राष्ट्र ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि इस प्रतियोगिता में 135 देशों के लगभग 2,000 व्यवसायों ने भाग लिया और 50 विजेताओं को 1,00,000 अमेरिकी डॉलर का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। कपिल मंडावेवाला द्वारा स्थापित एडिबल रूट्स उपभोक्ताओं को प्राकृतिक और स्थानीय रूप से उगाई गई ताजा कृषि उपज उपलब्ध कराती है। इसके अलावा एडिबल रूट्स लोगों को अपना भोजन खुद उगाने के लिए भी प्रेरित करती है।
 
ओरजा एक कृषि सेवा कंपनी है, जो पर्यावरण के अनुकूल कृषि तथा नवीकरणीय ऊर्जा के लिए काम करती है। कंपनी किसानों को वाजिब कीमत पर स्वच्छ ऊर्जा साधनों को उपलब्ध कराती है। रुचि जैन द्वारा स्थापित तरु नेचुरल्स एंड ऑर्गेनिक्स भारत में 10,000 आदिवासी और छोटे किसानों का एक आंदोलन है, जो सेहतमंद, शुद्ध और जैविक उत्पादों को किसानों से सीधे उपभोक्ताओं तक पहुंचाता है।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

CM सिद्धारमैया ने बताई अपनी प्रेम कहानी, क्या उन्हें मिल पाया अपना प्यार?

गर्मी ने बढ़ाया पानी का संकट, जलाशयों के जल स्तर में भारी गिरावट

मैं ठीक हूं, बुद्धि का इस्तेमाल करें भाजपा नेता : नवीन पटनायक

गोलगप्पों के लिए खूनी खेल, घर की छत से चली ताबड़तोड़ गोलियां, वीडियो हुआ वायरल

Porsche car accident Pune: सबूत छिपाने की कोशिश, आरोपी का पिता न्यायिक हिरासत में

ताइवान को आंख दिखाकर आखिर चीन क्या हासिल करना चाहता है?

live : 8 राज्यों की 58 सीटों पर मतदान, दिग्गजों ने डाले वोट

Weather Update : राजस्थान में भीषण गर्मी, लू से 6 और लोगों की मौत, फलौदी में पारा 49

चीन-ताइवान जंग की आहट, चीनी सेना ने किया युद्ध का अभ्यास

गर्मी ने बढ़ाया पानी का संकट, जलाशयों के जल स्तर में भारी गिरावट

अगला लेख