राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की 26 अनसुनी बातें...

Webdunia
व्लादिमीर पुतिन ने रविवार को चौथी बार रूस के राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली। लगभग दो दशक लंबा कार्यकाल पूरा कर चुके पुतिन का सोमवार से छ: वर्षों का चौथा कार्यकाल शुरू हुआ। आइए जानते हैं पुतिन से जुड़ी रोचक बातें...

  • पुतिन 1999 से ही सत्ता में हैं। मार्च में हुए आम चुनाव में उन्हें 76.7 प्रतिशत वोट मिले थे। रूस में पुतिन के शपथ ग्रहण से पहले ही विपक्ष के नेता एलेक्सी नावाल्नी सहित करीब 1,600 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया था। ये लोग देश भर में पुतिन के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे।
  • पुतिन को जासूसी नॉवेल पसंद हैं। एक बार उन्होंने इसके बारे में कहा था कि जो पूरी आर्मी नहीं कर सकती है, वह एक जासूस कर सकता है।
  • पुतिन 1999 में बोरिस येल्तसिन के इस्तीफा देने के बाद राष्ट्रपति पद पर काबिज हुए थे। राजनीति में आने के पहले वे सोवियत संघ की खुफिया एजेंसी केजीबी में जासूसी का काम करते थे।
  • पुतिन हमेशा ही अपनी फिटनेस को लेकर चर्चा में रहते हैं। उनका शरीर किसी एथलीट की तरह है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वे अपने सुबह का समय वर्कआउट में गुजारते हैं और स्विमिंग करना पसंद करते हैं। 
  • सुरक्षा का मामला कहें या फिर अजीबो गरीब आदत, पुतिन जब विदेश दौरों पर होते हैं तो वहां की चादरों से लेकर टॉयलेट सीट और बर्तन तक बदल दिए जाते हैं। 
  • पुतिन के बारे में कहा जाता है कि उनका रूसी जासूस अन्ना चैपमैन के साथ रोमांस रहा था। विदित हो कि अन्ना को 2010 में जासूसी के आरोप में अमेरिका में पकड़ा गया था।
  • पुतिन के बारे में एक पश्चिम जर्मनी (एकीकरण से पहले) के जासूस का कहना था कि पुतिन अपनी पत्नी को पीटते थे। 
  • कहा जाता है कि जब पुतिन अपनी पत्नी ल्युदमिला के साथ बैले देखने जा रहे थे तब जून 2013 में उन्होंने पत्नी से तलाक लेने को कहा था।
  • तीसरी बार राष्ट्रपति बनने के लिए उन्होंने एक संवैधानिक खामी का सहारा लिया और उन्होंने अपने खास सहयोगी दिमित्री मेदवेदेव की मदद ली थी।
  • आतंकी हमले को लेकर पुतिन का डर इस हद तक रहा है कि उन्होंने रूस के उत्तरी काकेशस क्षेत्र की मुस्लिम महिलाओं के थूक के नमूने इकट्‍ठा करने का आदेश दिया था। उनका मानना था कि अगर सोची विंटर ओलिम्पिक्स के दौरान कोई भी महिला आतंकी हमला करती है तो थूक से उसके शव की पहचान की जा सकती है।
  • कहा जाता है कि उन्होंने एक बार कहा था कि सोवियत संघ का विघटन बीसवीं सदी की सबसे बड़ी भू-राजनीतिक दुर्घटना थी। इस बयान को लेकर उनकी बहुत आलोचना भी हुई थी।
  • वर्ष 2011 में एक ऑनलाइन कॉमिक की शुरुआत की गई थी जिसका नाम 'सुपर पुतिन' है। इसका हीरो पुतिन हमलावर आतंकवादियों को जूडो के अपने दांवों से पराजित करता है। इसमें पुतिन को सुपर हीरो दिखाया जाता है। 
  • वर्ष 2008 में पूर्वी रूस में उन्होंने एक टीवी दल को बाघ के हमले से बचाया था। 
  • पुतिन बीटल्स और पॉल मैकॉर्टिनी के बहुत बड़े फैन हैं।
  • पुतिन के बारे में कहा जाता है कि उनके पास 46 अरब डॉलर की दौलत है। 
  • कहा जाता है कि उन्होंने रूस में पुतिनवाद को जन्म दिया है।
  • पुतिन का मानना है कि समलैंगिक संबंध शैतानों की पूजा करने जैसे हैं।
  • आप रूस में पुतिन का वोदका और पुतिन के नाम पर बहुत सारे उत्पादों को खरीद सकते हैं।
  • पुतिन जर्मन बहुत आसानी से बोलते हैं लेकिन उन्हें बहुत अच्छी अंग्रेजी नहीं आती है।
  • केजीबी में रहने के दौरान पुतिन पश्चिमी देशों में रूस के लिए जासूसी करते थे।
  • पुतिन के दादा रूस के महान नेताओं लेनिन और स्तालिन के रसोइए का काम करते थे।
  • अगस्त 2010 में रूस में जंगलों में लगी आग बुझाने वाले जहाज के पायलट भी रहे हैं। 
  • पुतिन जैज के बहुत अच्छे गायक हैं और वे हॉलीवुड सितारों केविन कॉस्नर, जेरार्ड डेपरडियू और शेरोन स्टोन के साथ मंच  पर जैज संगीत के गाने भी गा चुके हैं। 
  • अगस्त 2011 में ब्लैक सी में स्कूबा डाइविंग करते समय पुतिन ने समुद्र से ग्रीक संस्कृति से जुड़े बर्तनों को भी बाहर निकाला था।
  • पुतिन के पास कई पालतू कुत्ते हैं और उनके एक कुत्ते को देखकर जर्मनी की चांसलर एंगेला मर्केल डर गई थीं। 
  • पुतिन की दो बेटियां- मारिया पुतिना और तेकतारिना पुतिना- हैं जिनका जीवन पूरी तरह से गोपनीय रखा गया है।  
  • मात्र 18 वर्ष की उम्र में पुतिन जूडो में ब्लैक बेल्ट हासिल कर चुके थे।
  • पुतिन लेनिनग्राद (जिसे अब सेंट पीटर्सबर्ग कहा जाता है) के एक गरीब परिवार में जन्मे थे और वे बचपन में चूहों का शिकार करते थे। यहां वे एक सरकारी अपार्टमेंट में अपने माता-पिता और भाई, बहनों के साथ रहते थे। यह बात उनकी सरकारी जीवनी में भी लिखी गई है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

UP : आगरा में जूता कारोबारियों के ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमारी, 30 करोड़ बरामद

Swati Maliwal Case : स्वाति मालीवाल बोली- एक गुंडे के दबाव में झुकी AAP, अब मेरे चरित्र पर सवाल उठा रही है

छत्तीसगढ़ में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्‍या, फांसी पर लटका मिला एक अन्‍य शव

कोर्ट ने क्यों खारिज की विभव कुमार की जमानत याचिका, बताया कारण

अमेठी में इस बार आसान नहीं है केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की राह

जमशेदपुर में PM मोदी बोले, कांग्रेस को विकास का क, ख, ग भी नहीं मालूम

यूपी में 14 सीटों पर सोमवार को वोटिंग, इन दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर

दिल्ली में AAP का प्रदर्शन, स्वाति मालीवाल को क्यों याद आए मनीष सिसोदिया?

JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना की मुश्किल बढ़ी, जारी हुआ गिरफ्तारी वारंट

बेंगलुरु से कोच्चि जा रहे विमान के इंजन में आग, इमरजेंसी लैंडिंग

अगला लेख