अमेरिकी संसद में बंदूक नियंत्रण विधेयक पारित, अधिक गोलियों वाली मैगजीन की बिक्री प्रतिबंधित

Webdunia
गुरुवार, 9 जून 2022 (12:23 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिकी संसद ने बफेलो, न्यूयॉर्क और उवाल्दे, टेक्सास में हाल में सामूहिक गोलीबारी के जवाब में बुधवार को व्यापक बंदूक नियंत्रण विधेयक पारित किया। इस विधेयक में अर्द्ध-स्वचालित राइफल खरीदने के लिए आयु सीमा बढ़ाने और 15 गोलियों से अधिक की क्षमता वाली मैगजीन की बिक्री पर प्रतिबंध का प्रावधान है।
 
इस विधेयक के कानून बनने की संभावना लगभग न के बराबर है, क्योंकि सीनेट का ध्यान मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रमों में सुधार लाने, सामाजिक सुरक्षा मजबूत करने और पृष्ठभूमि की जांच बढ़ाने पर केंद्रित है। लेकिन सदन के इस विधेयक से डेमोक्रेटिक सांसदों को नवंबर में मतदाताओं के लिए एक नीति तैयार करने का मौका मिलेगा, जहां वे अपनी नीतियों को पेश कर सकते हैं।
 
सदन की एक समिति में हाल में हुई गोलीबारी के पीड़ितों और परिवार के सदस्यों की हृदयविदारक गवाही के बाद यह विधेयक पारित किया गया है। गवाहों में 11 साल की लड़की मियाह सेरिलो भी शामिल रही जिसने उवाल्दे के एलीमेंट्री स्कूल में अपने मृत सहपाठी का खून अपने शरीर पर लगा लिया ताकि वह गोली मारे जाने से बच जाए।
 
सदन की नेता नैंसी पेलोसी ने कहा कि यह घिनौना है। यह घिनौना है कि हमारे बच्चों को लगातार डर के माहौल में जीने के लिए मजबूर किया जा रहा है। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि क्या यह विधेयक सीनेट में जाएगा, जहां रिपब्लिकन अपने विरोध पर अड़े हुए हैं। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव करीन ज्यां-पियरे ने सदन के विधेयक की प्रशंसा करते हुए ट्वीट किया कि हम जिंदगियों को बचाने और परिवारों के लिए एकजुटता व्यक्त करने के वास्ते दोनों दलों के साथ मिलकर कठिन परिश्रम करते रहेंगे।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?

अगला लेख