TikTok अमेरिका में अभी बंद नहीं होगा, राष्ट्रपति ट्रंप ने दी नई डेडलाइन

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 19 जून 2025 (23:01 IST)
TikTok case : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बृहस्पतिवार को वीडियो शेयरिंग मंच टिकटॉक को अमेरिका में 90 अतिरिक्त दिन तक चालू रखने के एक आदेश पर हस्ताक्षर किए ताकि उनके प्रशासन को इस सोशल मीडिया कंपनी को अमेरिकी स्वामित्व में लाने के लिए एक सौदा करने का समय मिल सके। टिकटॉक को लेकर ट्रंप ने तीसरी बार समयसीमा बढ़ाई है। पहला आदेश 20 जनवरी को उनके राष्ट्रपति पद की शपथ ग्रहण के दिन ही जारी किया गया था। दूसरा आदेश अप्रैल में आया था जब व्हाइट हाउस के अधिकारियों को लगा कि वे टिकटॉक को अमेरिकी स्वामित्व वाली एक नई कंपनी में बदलने के सौदे के करीब हैं।
 
टिकटॉक को अमेरिकी सीनेट की तरफ से लाए गए एक प्रस्ताव और उसे अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट का अनुमोदन मिलने के बाद कुछ समय के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया था। लेकिन ट्रंप ने इस प्रतिबंध अवधि को लगातार टालने के आदेश जारी किए हैं।
ALSO READ: ट्रंप ने TikTok के संचालन को 75 दिन बढ़ाने के शासकीय आदेश पर किए हस्ताक्षर
दरअसल, अमेरिकी प्रशासन चीन की कंपनी बाइटडांस के स्वामित्व वाले टिकटॉक के संबंध में एक सौदे पर बातचीत करने की कोशिशों में जुटा है। हालांकि प्रतिबंध को टालने के इन शासकीय आदेशों का कोई स्पष्ट कानूनी आधार नहीं है, लेकिन अब तक इसे कोई कानूनी चुनौती नहीं दी गई है। पिछले साल टिकटॉक के मंच से जुड़ने के बाद ट्रंप के फॉलोअर की संख्या 1.5 करोड़ से अधिक हो चुकी है।
ALSO READ: TikTok कौन खरीद रहा है, मस्क, मिस्टर बीस्ट या लैरी एलिसन, क्या फिर भारत लौट सकता है चाइनीज APP
उन्होंने राष्ट्रपति चुनाव के दौरान युवा मतदाताओं का समर्थन जुटाने में टिकटॉक की भूमिका को श्रेय भी दिया है। ट्रंप ने जनवरी में कहा था कि उनके मन में टिकटॉक के लिए एक 'गर्मजोशी' है। फिलहाल टिकटॉक का अमेरिका में अपने 17 करोड़ उपयोगकर्ताओं के लिए काम करना जारी है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ईरान को लेकर रूस ने अमेरिका को दी चेतावनी, पुतिन की चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग से फोन पर बात, तीसरा विश्व युद्ध छिड़ने के कितने आसार

राजा रघुवंशी हत्‍याकांड में नई मिस्‍ट्री गर्ल की एंट्री, कौन है सोनम की नई राजदार, क्‍यों उलझ रही गुत्‍थी?

जस्टिस यशवंत वर्मा मामले में चौंकाने वाला खुलासा, supreme court panel ने सौंपी रिपोर्ट, महाभियोग की सिफारिश

तत्काल टिकट के लिए 1 जुलाई से पहले लिंक करना होगा आधार, वरना नहीं होगी बुकिंग, जानिए कैसे करें

Tej Pratap Yadav का X पर पोस्ट- शुरुआत तुमने की, अंत मैं करूंगा, किसकी ओर इशारा

सभी देखें

नवीनतम

TikTok अमेरिका में अभी बंद नहीं होगा, राष्ट्रपति ट्रंप ने दी नई डेडलाइन

लेह में देश की पहली हाइड्रोजन बस सेवा शुरू

Covid-19 in India : बेहद दर्दनाक है कोरोनावायरस का नया वैरिएंट निम्बस, कितना खतरनाक, कैसे रहें सतर्क, क्या बोले विशेषज्ञ

सोनम रघुवंशी और राज की पुलिस रिमांड बढ़ी, शिलांग पुलिस ने की इंदौर में पूछताछ

US Visa : वीजा विशेष सुविधा है अधिकार नहीं, जानिए अमेरिकी दूतावास ने क्यों कहा ऐसा

अगला लेख