अडाणी मामले का क्या होगा भारत से संबंधों पर असर, अमेरिका ने जारी किया बयान

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 22 नवंबर 2024 (10:46 IST)
Adani Group Case : अमेरिका के राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास एवं कार्यालय ‘व्हाइट हाउस’ ने कहा है कि भारत और अमेरिका के संबंध मजबूत नींव पर टिके हैं तथा वह भारतीय अरबपति गौतम अडाणी पर लगे रिश्वतखोरी के आरोपों से पैदा हुई स्थिति से निपटने को लेकर आश्वस्त है।
ALSO READ: Adani Group से जुड़े घोटालों को लेकर कांग्रेस ने केंद्र पर साधा निशाना, दिया यह बयान...
‘व्हाइट हाउस’ की प्रेस सचिव कैरिन जीन-पियरे ने बृहस्पतिवार को कहा कि प्रशासन अडाणी के खिलाफ लगे आरोपों से अवगत है। अडाणी पर अमेरिकी अभियोजकों ने भारत में सौर बिजली अनुबंध हासिल करने के लिए अनुकूल शर्तों के बदले भारतीय अधिकारियों को 26.5 करोड़ डॉलर (लगभग 2,200 करोड़ रुपए) की रिश्वत देने में कथित तौर पर शामिल होने का आरोप लगाया है।
ALSO READ: Adani Group की कंपनियों को भारी नुकसान, Market Cap में आई 2.19 लाख करोड़ की गिरावट
पियरे ने कहा, जाहिर है कि हम इन आरोपों से अवगत हैं और मैं आपको अडाणी समूह पर लगे आरोपों के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त करने के लिए एसईसी (प्रतिभूति और विनिमय आयोग) और डीओजी (न्याय विभाग) से संपर्क करने के लिए कहूंगी।
 
उन्होंने कहा, अमेरिका और भारत के संबंधों के बारे में मैं यही कहूंगी कि हमारा मानना ​​है कि ये संबंध हमारे लोगों के आपसी संबंधों और कई वैश्विक मुद्दों को लेकर सहयोग पर आधारित एक बेहद मजबूत नींव पर टिके हैं। पियरे ने कहा, हमारा मानना है और हमें भरोसा है कि हम इस मुद्दे को उसी तरह सुलझा लेंगे, जैसे कि हमने अन्य मुद्दों को सुलझाया है।
ALSO READ: Adani Group को लेकर AAP नेता संजय सिंह ने किया यह दावा...
पियरे ने कहा, इनके (आरोपों के बारे में) बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त करने के लिए आप एसईसी और डीओजे से सीधे बात कर सकते हैं लेकिन हमारा मानना है कि भारत और अमेरिका के बीच संबंध एक मजबूत नींव पर बने हैं।(भाषा)
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या नीतीश कुमार को बिहार का एकनाथ शिंदे बनाना चाहती है भाजपा?

ओडिशा आत्मदाह केस में प्रोफेसर समीर साहू ने छात्रा से कहा था—तुम बच्ची नहीं हो, समझो मैं क्या चाहता हूं

निमिषा प्रिया की फांसी, क्‍या ब्‍लड मनी के लिए राजी हुआ परिवार?

Odisha : शराबी ऑटो चालक ने हथौड़ा मारकर की माता-पिता की हत्या, रातभर रहा शवों के पास

राजा हरि सिंह पर खान सर की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, जानिए कश्मीर के भारत में विलय की पूरी कहानी

सभी देखें

नवीनतम

Air India ने पूरी की बोइंग 787 विमानों की जांच, फ्यूल कंट्रोल स्विच में नहीं मिली कोई गड़बड़ी

बम की धमकी वाले Email की जांच में उलझी पुलिस, Dark Web और VPN बने बड़ी चुनौती

NCERT की इस नई किताब में बताया कैसे थे अकबर और बाबर

Akash Prime Air Defence System : आकाश प्राइम एयर डिफेंस सिस्टम का सफल परीक्षण, S400 से कितना है ताकतवर, पढ़ें खूबियां

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- हम भारत के साथ व्यापार समझौते के बहुत करीब

अगला लेख