विजय माल्या आज होंगे ब्रिटेन की अदालत में पेश

Webdunia
बुधवार, 13 सितम्बर 2017 (22:24 IST)
लंदन। विवादों में फंसे शराब कारोबारी विजय माल्या गुरुवार को यहां एक अदालत में पेश होंगे। उन  पर भारत में आर्थिक अपराधों में संलिप्त होने के चलते प्रत्यर्पित किए जाने के एक मामले की  सुनवाई चल रही है।
 
अप्रैल में भारतीय प्राधिकारियों की तरफ से स्कॉटलैंड यार्ड द्वारा प्रत्यपर्ण वारंट पर माल्या को दी गई जमानत के चलते फिलहाल वे बाहर हैं।
 
मुख्य मजिस्टेट्र एमा लुईस अर्बथनॉट ने मामले के प्रबंधन के लिए उन्हें वेस्टमिंस्टर मजिस्ट्रेट  कोर्ट में पेश होने से छूट प्रदान की थी। इस मामले में सुनवाई 4 दिसंबर से शुरु हुई थी। हालांकि उनकी कानूनी टीम ने संकेत दिए हैं कि वे सुनवाई में मौजूद रहना पसंद करते हैं।
 
उल्लेखनीय है कि माल्या पर भारत में अब बंद हो चुकी किंगफिशर एयरलाइन पर विभिन्न बैंकों के बकाया 9000 करोड़ रुपए के ऋण चूक का मामला चल रहा है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

केन्द्रीय कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए खुशखबरी, केन्द्र सरकार ने बढ़ाया डीए

नासिक कुंभ के नाम को लेकर अखाड़ों में मतभेद, जानिए कब शुरू होगा मेला

ATM से अतिरिक्त निकासी पर शुल्क बढ़ा, जानिए कब से लागू होंगे यह charges

यूक्रेन के साथ युद्ध रोकने के लिए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की पेशकश, NATO को दी चेतावनी

ईद पर मुंबई में विस्फोट और दंगों की चेतावनी, सुरक्षा बढ़ाई गई

सभी देखें

नवीनतम

जिंदगी पर भारी पड़ा रील का नशा, गिरने से 'यमराज' की मौत

कठुआ ऑपरेशन में कुल 9 की मौत, इनमें 5 आतंकवादी और 4 जवान

विदेश मंत्रालय ने दी जानकारी, रूसी सशस्त्र बलों में सेवारत 18 में से 16 भारतीय लापता

चीख-पुकार, हिलती इमारतें, धुल का गुबार, हजारों के मरने की आशंका, भूकंप से तबाही की आंखों देखी

सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट में 1.50 लाख अवमानना ​​मामले लंबित, सरकार ने संसद में दी जानकारी

अगला लेख