इस गांव के मर्द भी औरतों की तरह पहनते हैं कपड़े

Webdunia
शुक्रवार, 27 अप्रैल 2018 (15:38 IST)
बैंकाक। थाइलैंड के एक गांव के लोग एक विधवा के भूत से डरे हुए हैं। इसलिए इस गांव के लोगों ने औरतों के कपड़े पहनना शुरु कर दिए हैं। विदित हो कि पिछले दिनों इस गांव में 5 लोगों की नींद में मौत हो गई थी। इस डर के चलते इस गांव के मर्द भी औरतों की तरह कपड़े पहनते हैं। यह गांव थाईलैंड के नाखोन फेनम प्रांत के एक भाग में स्थित है।
   
क्या कभी आपने किसी मर्द को औरतों के पकड़े पहने देखा है। आपका जवाब होगा नहीं और अगर देखा भी होगा तो वह कोई बहरुपिया ही होगा, लेकिन थाईलैंड के नाखोन फेनम प्रांत के एक गांव में मर्द औरतों के कपड़े पहनते हैं। जिसकी वजह भी बहुत अजीब बताई जा रही है।
 
जानकारी के अनुसार इस गांव के लोग एक विधवा के भूत से डरे हुए हैं। इसलिए इस गांव के लोगों ने औरतों के कपड़े पहनना शुरु कर दिए हैं। विदित हो कि पिछले दिनों इस गांव में 5 लोगों की नींद में मौत हो गई थी। गांव वालों ने इन लोगों की मौत के लिए एक विधवा के भूत को जिम्मेदार माना था।
 
ग्रामीणों का मानना है कि विधवा का भूत गांव के पुरुषों और युवकों को शिकार बना रहा है। गांव की औरतों ने अपने पतियों और बेटों को बचाने के लिए उन्हें औरतों के कपड़े पहनाना शुरू कर दिया। उनका मानना है कि ऐसा करने से विधवा के भूत को लगेगा कि गांव में औरतें ही औरतें हैं।
लोग मानते हैं कि इस तरह भूत गांव से भाग जाएगा। इस गांव के लोगों ने भूत को भगाने के लिए अपने-अपने घरों में एक बिजूका भी रख लिया है। कमाल की बात तो यह है कि लोगों ने इस बिजूका का एक प्राइवेट पार्ट भी बनाया है जिसकी लंबाई 80 सेंटीमीटर है।
 
बिजूका को घर के बाहर रखा गया ताकि भूत उसे देखकर भाग जाए। हैरानी की बात तो यह है कि बिजूका रखने के बाद से किसी मर्द की मौत नहीं हुई है। लेकिन लोगों की मौत की असल वजह अभी भी पता नहीं चली है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

UP : आगरा में जूता कारोबारियों के ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमारी, 30 करोड़ बरामद

Swati Maliwal Case : स्वाति मालीवाल बोली- एक गुंडे के दबाव में झुकी AAP, अब मेरे चरित्र पर सवाल उठा रही है

छत्तीसगढ़ में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्‍या, फांसी पर लटका मिला एक अन्‍य शव

कोर्ट ने क्यों खारिज की विभव कुमार की जमानत याचिका, बताया कारण

अमेठी में इस बार आसान नहीं है केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की राह

गर्मी का कहर, 20 स्थानों पर पारा 45 के पार, 4 राज्यों में रेड अलर्ट

Live : 12 बजे भाजपा मुख्‍यालय जाएंगे केजरीवाल, भाजपा को दी चुनौती

जम्मू-कश्मीर में 2 जगह आतंकी हमला, शोपियां में पूर्व सरपंच की हत्या

स्वाति मालीवाल का आरोप, सिर्फ 50 सेकंड का वीडियो रिलीज किया, CCTV फुटेज भी गायब

Lok Sabha Elections 2024 : रायबरेली में भाजपा ही करेगी राहुल गांधी की जीत आसान

अगला लेख