Hanuman Chalisa

बाली में ज्वालामुखी, डर से हजारों लोगों ने छोड़े घर

Webdunia
बुधवार, 22 नवंबर 2017 (14:18 IST)
करंगासेम। इंडोनेशिया के रिजोर्ट द्वीप बाली में ज्वालामुखी की गड़गड़ाहट के बीच जी रहे हजारों लोग 50 वर्ष में पहली बार इसमें विस्फोट के भय से अपना घर छोड़ने को मजबूर हो गए।
 
अगुंग पर्वत में मंगलवार को धुआं 700 मीटर तक उठने लगा, जिसके बाद पर्वत के पास स्थित बस्तियों से पलायन शुरू हुआ। वर्ष 1963 में अगुंग पर्वत में हुए विस्फोट में करीब 16000 लोगों की मौत हो गई थी।
 
सितंबर में भी यहां हलचल मच गई थी। तब करीब 1,40,000 लोग क्षेत्र छोड़ चले गए थे। ज्वालामुखी के शांत होने पर कई लोग वापस लौट आए थे। हजारों लोग फिर से यहां से जा रहे हैं। अधिकारी ने बताया कि करीब 30,000 लोग विस्थापित हुए हैं।
 
आपदा अधिकारियों ने अगुंग पर्वत में हालिया गतिविधियों के मद्देनजर इसमें विस्फोट की चेतावनी दी है। इंडोनेशिया के ज्वालामुखी केंद्र ने लोगों से शांत रहने की बात कहते हुए कहा कि अभी पर्वत का चेतावनी स्तर नहीं बढ़ाया गया है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

राम रहीम फिर जेल से बाहर, जानिए कब कब जेल से बाहर आया डेरा प्रमुख

सीजफायर के बीच फिर भड़का युद्ध! अमेरिकी सेना ने ईरान की मिसाइल साइट और नौकाएं कीं तबाह

पेट्रोल-डीजल के बाद अब CNG का झटका: दिल्ली-NCR में 11 दिन में 4 बार बढ़े दाम, जानें आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर

Top News: दिल्ली-NCR में फिर बढ़े CNG के दाम; अमेरिका ने ईरानी नौकाओं को किया तबाह, क्वाड बैठक आज

Petrol Diesel Crisis : क्या देश में बढ़ रहा ईंधन संकट? सरकार ने बताया- देश में कितने दिनों का स्टॉक मौजूद

अगला लेख