Hafiz Saeed Death : 26/11 मुंबई हमलों और पुलवामा हमले जैसी कई बड़ी आतंकी घटनाओं की साजिश रचने वाला भारत का मोस्ट वांटेड आतंकी लश्कर-ए-तैयबा का चीफ हाफिज सईद क्या मारा जा चुका है। सोशल मीडिया की मानें तो हाफिज सईद की झेलम इलाके में अज्ञात बंदूकधारियों ने हत्या कर दी गई है। हालांकि पाकिस्तान ने दावा किया है कि हाफिद सईद जिंदा है, वह लाहौर के सेफ हाउस में है। हाफिज अबू कताल पर हुए हमले के वक्त उसके साथ मौजूद नहीं था।
भारत में आतंकी हमलों का साजिशकर्ता
भारत लंबे समय से उसके प्रत्यर्पण की मांग कर रहा है और उसकी मौत की खबर भारतीय सुरक्षा एजेंसियों के लिए एक महत्वपूर्ण मोड़ साबित हो सकती है। भारत के अलावा भी कई अन्य देशों ने हाफिज सईद को आतंकवादी घोषित किया है। हाफिज सईद और उसके संगठन पर अमेरिका ने इनाम भी घोषित किया है। जम्मू-कश्मीर में कई आतंकी हमलों को अंजाम देने के अलावा हाफिज सईद मुंबई में हुए 26/11 हमले का भी मास्टरमाइंड है। मुंबई हमलों की पूरी साजिश हाफिज सईद ने ही रची थी। बताया जाता है कि वह हमलों के समय हमलावरों के संपर्क में ही था। मुंबई में हुए आतंकी हमलों में अमेरिकी नागरिकों समेत 160 से ज्यादा व्यक्तियों की मौत हुई थी।
मुंबई हमलों के मास्टरमाइंड हाफिज सईद के भतीजे अबू कताल की गोली मारकर अज्ञात हमलावरों ने हत्या कर दी है। अबू कताल पर भारत के खिलाफ आतंकी हमलों की साजिश रचने के आरोप हैं। कताल, जिसे कताल सिंधी के नाम से भी जाना जाता है, वो 2017 के रियासी बम विस्फोट और 2023 में जम्मू-कश्मीर में तीर्थयात्रियों को ले जा रही बस पर हुए हमले सहित कई हाई-प्रोफाइल हमलों में शामिल था। कताल की हत्या आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत की बड़ी जीत मानी जा सकती है।
एक्स पर यह दावा किया जा रहा है कि हाफिज सईद की झेलम इलाके में अज्ञात बंदूकधारियों ने हत्या कर दी गई है। एक्स पर वायरल वीडियो में एक व्यक्ति ने दावा किया कि सईद की हमले के बाद मौत हो गई है और उसे अस्पताल में मृत घोषित किया गया। सोशल मीडिया की पोस्ट के मुताबिक हाफिज सईद को रावलपिंडी के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। हालांकि अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इस बार सोशल मीडिया प्लेफॉर्म्स पर कई यूजर्स यह दावा कर रहे हैं कि हाफिज सईद की मौत हो चुकी है। पाकिस्तानी यूट्यूबर शोएब चौधरी के चैनल पर पर एक शख्स ने दावा किया कि उसकी मौत हुई है या नहीं ये तो अभी पता नहीं चला है।
क्या बोला सईद का बेटा
सईद का बेटा तल्हा सईद यह कह रहा है कि उसके पिता ठीक हैं, लेकिन उसकी आवाज और लहजे से कुछ और ही संकेत मिलते हैं। यह पहली बार नहीं है जब हाफिज सईद की मौत की खबर फैली है। इससे पहले भी उसकी मौत को लेकर कई बार अफवाहें सामने आई हैं। इसे बाद में खारिज कर दिया गया।
<
حافظ سعید کے بیٹے طلحہ سعید کے مطابق حافظ سعید خیریت سے ہیں البتہ آواز اور لہجے سے خیریت محسوس نہیں ہوئی https://t.co/ZjTGRBDq0s
भारत सरकार ने आज से कई साल पहले हाफिज सईद को मारने के लिए ऑपरेशन अलविदा की शुरूआत की थी। यह ऑपरेशन पीएम मोदी के देखरेख में किया गया था। ऑपरेशन के तहत यहां तक पता लगा लिया था कि हाफिज सईद के घर में पेपर कौन-सा आता है। हालांकि इसमें सफलता हाथ नहीं लगी थी। कताल की हत्या के साथ ही अभी तक दर्जन भर से ज्यादा आतंकी हैं, जिनकी पाकिस्तान में हत्या की गई है। अज्ञात हमलावर लगातार आतंकवादियों को निशाना बना रहे हैं। पाकिस्तान ने पिछले साल भारत के ऊपर अपने नागरिकों की हत्या का इल्जाम लगाया था, जिससे भारत ने इनकार कर दिया था। Edited by : Sudhir Sharma