क्या है Friendship Marriage, जापान में क्‍यों बढ़ रहा इसका ट्रेंड?

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 11 मई 2024 (19:06 IST)
Friendship Marriage: जापान में इन दिनों फ्रेंडशिप मैरिज का ट्रेंड बढ रहा है। इसकी इन दिनों चर्चा भी बहुत हो रही है, जानते हैं आखिर क्‍या होती है फ्रेंडशिप मैरिज और जापान में क्‍यों बढ रहा है फ्रेंडशिप मैरिज का ट्रेंड।

दरअसल, फ्रेंडशिप मैरिज में पार्टनर कानूनी तौर पर तो शादीशुदा ही होते हैं, लेकिन दोनों के बीच रोमांटिक रिलेशन नहीं बनेगा। ऐसी शादी में दोनों का साथ रहना, न रहना कपल पर डिपेंड करता है। इस ट्रेंड में फ्रेंडशिप मैरिज से पहले कपल काफी समय साथ बिताते हैं।

दरअसल, जापान में फ्रेंडशिप मैरिज का ट्रेंड इसलिए बढ़ रहा है क्‍योंकि नई जनरेशन शादी-ब्याह और बच्चे की जिम्मेदारी से बचने के लिए विवाह ही नहीं कर रहे हैं। इसी का तोड़ उन्होंने फ्रेंडशिप मैरिज (Friendship Marriage) से निकाला है।

क्‍या है Friendship Marriage: इसमें न ही कपल के बीच प्यार होगा और ना ही कोई रिलेशन बनेगा। रिपोर्ट के अनुसार साल 2015 के बाद से करीब 500 लोगों ने फ्रेंडशिप मैरिज की है। इसमें पार्टनर के साथ घूम सकते हैं, लेकिन उनके साथ परेशानी शेयर नहीं कर सकते हैं।

क्‍या होता है Friendship Marriage में: फ्रेंडशिप मैरिज एक इस तरह का कॉन्ट्रैक्ट है, जिसमें कपल कानूनी तौर पर तो शादीशुदा ही रहते हैं, लेकिन उनमें रोमांटिक रिलेशन जैसा कुछ नहीं होता है। ऐसी शादी में दोनों का साथ रहना, न रहना कपल पर डिपेंड करता है। वे चाहें तो साथ में या अलग-अलग ही रह सकते हैं। अगर दोनों सहमति से बच्चे प्लान कर रहे हैं तो आर्टिफिशियल तरीके से बच्चे को जन्म दे सकते हैं। फ्रेंडशिप मैरिज को लेकर कुछ लोगों का कहना है कि ये लाइफ पार्टनर जैसा नहीं बल्कि रूममेट के साथ रहने जैसा है।

कैसे मैनेज करते हैं कपल: इस ट्रेंड में फ्रेंडशिप मैरिज से पहले कपल काफी समय साथ बिताते हैं और अपनी लाइफ के पलों को शेयर करते हैं। वह प्लान करते हैं कि उन्हें किस तरह साथ खाना है, घर के खर्चे कैसे बांटना है, घर के काम कैसे होंगे। इसके अलावा कई और चीजों पर सहमति बनती है। जापान की एक रिपोर्ट के अनुसार फ्रेंडशिप मैरिज की ओर ज्यादातर वही लोग आकर्षित हो रहे हैं, जिनकी उम्र 32 साल के आसपास है।

दुनिया में कहां है Friendship Marriage: बता दें कि जापान के अलावा सिंगापुर में भी फ्रेंडशिप मैरिज का ट्रेंड चल रहा है। जहां कुछ समय पहले 24 साल की दो महिलाओं ने ऐसा किया। कई ऐसे लोग हैं, जो अपनी क्लोज फ्रेंड के साथ मिलकर चीन में घर लेना चाहते हैं, वे भी इसी मैरिज की तरफ आकर्षित हो रहे हैं।
Edited by Navin Rangiyal

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप के निशाने पर क्यों है भारत? क्या मोदी-ट्रंप की दोस्ती का वक्त पूरा हो गया है?

डोनाल्ड ट्रंप को करना पड़ सकती है PM मोदी से बात, क्यों बोले अमेरिकी विशेषज्ञ

शशि थरूर ने फिर कही कांग्रेस को चुभने वाली बात, डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ को लेकर क्या बोले

देश में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, दूसरे चरण में कितनी होगी बारिश, IMD ने जताया यह अनुमान

मालेगांव ब्लास्ट केस में साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के बरी होने पर रोई उमा भारती, कहा दिग्विजय ने रची भगवा आतंकवाद की झूठी थ्योरी

सभी देखें

नवीनतम

इमरान खान को बड़ा झटका, PTI के सांसदों समेत 166 नेताओं को कोर्ट ने सुनाई सजा

उपराष्ट्रपति चुनाव को लेकर आया बड़ा अपडेट, भारत निर्वाचन आयोग ने क्या कहा

'रमी गेम' विवाद के बाद फडणवीस सरकार का बड़ा एक्‍शन, मंत्री माणिकराव कोकाटे से छीना कृषि विभाग

Malegaon blast case : मोहन भागवत को लेकर मालेगांव ब्लास्ट केस के तत्कालीन ATS अधिकारी महबूब मुजावर का बड़ा खुलासा

2020 से अब तक कितने विदेशियों को जारी किए ई-वीजा, सरकार ने संसद में दिया यह जवाब

अगला लेख