क्या SCO समिट में भाग लेने भारत आएंगे बिलावल भुट्टो...

Webdunia
शुक्रवार, 10 मार्च 2023 (07:32 IST)
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की उच्च स्तरीय बैठक में भाग लेने के लिए भारत आ सकते हैं। हालांकि पाकिस्तान ने यात्रा पर फिलहाल कोई फैसला नहीं किया है। 
बिलावल और चीन के छिन कांग एससीओ के सदस्य देशों के विदेश मंत्रियों में शामिल हैं, जिन्हें भारत ने मई में होने वाली बैठक के लिए आमंत्रित किया है। भारत 8 देशों के एससीओ का वर्तमान अध्यक्ष है।
 
पाक विदेश कार्यालय की प्रवक्ता मुमताज जहरा बलूच ने कहा कि पाकिस्तान एससीओ को एक महत्वपूर्ण संगठन मानता है और सभी गतिविधियों में भाग लेना जारी रखेगा और इसके परिणामों में रचनात्मक योगदान देगा। मुमताज ने कहा कि भारत में होने वाली बैठक में पाक विदेशमंत्री के शामिल होने का मामला विचाराधीन है। जब भी इस बारे में निर्णय लिया जाएगा, हम इसे सभी के साथ साझा करेंगे।
 
यदि बिलावल भारत आते हैं तो वह 2011 के बाद पाकिस्तान की तरफ से भारत आने वाले पहले विदेश मंत्री होंगे। 2011 में पाकिस्तानी विदेश मंत्री हिना रब्बानी खार भारत दौरे पर आई थीं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

एलन मस्क के EVM हैक बयान पर पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने दिया यह जवाब

EVM को अनलॉक करने के लिए OTP की जरूरत नहीं, ECI ने अखबार को जारी किया नोटिस, पढ़िए क्या है पूरा मामला

NCERT किताबों से हटा Babri Masjid का जिक्र, अयोध्या विवाद भी 2 पेज में सिमटा, गुजरात दंगों के संदर्भों को भी हटाया

क्‍या अडाणी समूह को मिलने जा रही करोड़ों की धारावी वाली जमीन? क्या है सच

मेलोनी के 'मेलोडी' वीडियो पर कंगना रनौट ने किया रिएक्ट, बोलीं- मोदी जी महिलाओं को महसूस कराते हैं की...

लोकसभा चुनाव को लेकर DMK का दावा, PM मोदी ने नम आंखों से कहा था- NDA एक भी सीट नहीं जीत सका

IIT खड़गपुर की छात्रा का शव छात्रावास में फंदे से लटका मिला

भोपाल की बच गई हरियाली, 29 हजार पेड़ काटकर मंत्री-विधायकों के बंगले बनाने की योजना रद्द

बंगाल में 4 विधानसभा सीटों पर होंगे उपचुनाव, BJP ने की उम्मीदवारों की घोषणा

IIT के AI ने Google और OpenAI को पछाड़ा, 7 मिनट में हल किए UPSC Prelims 2024 के 100 सवाल

अगला लेख