दहल जाएंगे, महिला ने प्रेमी के टुकड़े-टुकड़े कर मांस मजदूरों को खिलाया

Webdunia
गुरुवार, 22 नवंबर 2018 (16:02 IST)
अबूधाबी। संयुक्त अरब अमीरात में दिल-दहलाने और रोंगटे खड़े करने वाली घटना उजागर हुई है जिसमें एक महिला ने हैवानियत की हदें पार करते हुए अपने प्रेमी की हत्या करने के बाद उसके शव के टुकड़े-टुकड़े किए और उसका मांस पकाकर मजदूरों को खिला दिया।


इस जघन्य अपराध को अंजाम देने वाली 39 वर्षीय महिला मोरक्को की रहने वाली है। महिला ने प्रेमी को रात्रिभोज के लिए घर बुलाया था। दोनों में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया, जिसके बाद महिला ने चाकू से अपने प्रेमी की छाती और पेट पर कई वार करके उसकी हत्या कर दी।

आरोपी महिला के मिक्सर ब्लेंडर में फंसा एक मानव दांत मिलने के बाद यह मामला सामने आया है। खलीज टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक महिला ने अपनी एक दोस्त के आने से पहले खून के सारे दाग साफ कर दिए। दोस्त के चले जाने के बाद महिला अपने दूसरे फ्लैट पर गई। शव को ठिकाने के लिए महिला ने अपने सारे जेवर बेचकर एक बड़ा चाकू, आरी, कई बर्तन, प्रेशर कुकर, मीट ग्राइंडर और गैस स्टोव खरीदा।

इसके बाद महिला ने अपने प्रेमी के सारे कपड़े, फोन और वॉलेट को भी जला दिया। महिला ने प्रेमी के शव के टुकड़े-टुकड़े करने के बाद उसे अलग-अलग बर्तनों में पकाया। जब शव से मांस और हड्डियां अलग-अलग हो गयीं तो महिला ने हड्डियों को एकत्र कर उन्हें ओवन में पकाया। हड्डियों को पकाकर पाउडर बनाने के बाद उसे कई थैलों में भरकर नाले में बहा दिया।

महिला ने अपने प्रेमी के मांस को चावल के साथ पकाकर उसे मजदूरों को खिला दिया। महिला के एक पड़ोसी ने बताया कि उसके घर से लगातार चार रातों तक मानव मांस पकने की गंध आ रही थी। आरोपी महिला ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है और उसके खिलाफ अब कोर्ट में 31 दिसंबर को अगली सुनवाई होगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Reels पर तकरार, क्यों लोगों में बढ़ रहा है हर जगह वीडियो बनाने का बुखार?

क्या है 3F का संकट, ऐसा कहकर किस पर निशाना साधा विदेश मंत्री जयशंकर ने

कौन हैं स्‍वाति मालीवाल, कैसे आप पार्टी के लिए बनी मुसीबत, पिता पर लगाए थे यौन शौषण के आरोप?

रायबरेली में सोनिया गांधी की भावुक अपील, आपको अपना बेटा सौंप रही हूं

कांग्रेस, सपा सत्ता में आई तो राम मंदिर पर बुलडोजर चलाएंगी

Electricity Saving Tips: बिजली का बिल हो जाएगा आधे से भी कम

पोते के यौन शोषण मामले को लेकर क्या बोले पूर्व PM देवेगौड़ा?

live : केजरीवाल के घर से बिभव कुमार गिरफ्तार, वकीलों के साथ पुलिस ने की धक्का मुक्की

आतिशी का दावा, स्वाति मालीवाल को कहीं चोट नहीं लगी, बिभव कुमार गिरफ्तार

लोकसभा चुनाव के बाद मोहन कैबिनेट का विस्तार!, खराब परफॉर्मेंस वाले मंत्रियों की छुट्टी तय, कांग्रेस से आए नेता बनेंगे मंत्री

अगला लेख