ब्राजील में बिकी 40 करोड़ की गाय, भारत के इस राज्य से है कनेक्शन, जानिए क्या होती हैं खूबियां

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
मंगलवार, 11 फ़रवरी 2025 (17:41 IST)
worlds most expensive cow indian origin special traits : ब्राजील में 40 करोड़ में एक गाय बिकी है। इसका सीधा संबंध भारत से है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक नेलोर गाय जिसका नाम वियाटिना-19 है। वियाटिना-19 नेलोर नस्ल की इस गाय ने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया जब वह एक नीलामी में 40 करोड़ रुपए में बिकी। आखिर ऐसी क्या खूबियां हैं इस गाय में, जो इससे अन्य गायों से महंगा बनाती है और इस गाय का भारत के एक राज्य से क्या खास कनेक्शन है। जा‍निए- 
 
नेल्लोर जिले से आई नस्ल : ब्राजील में 80 प्रतिशत गायें ज़ेबू नस्ल की हैं, जो भारत के आंध्रप्रदेश राज्य के नेल्लोर जिले से आई हैं और अपनी कूबड़ और लटकती गर्दन की त्वचा के कारण पहचानी जाती हैं। वियाटिना-19 नेलोर नस्ल का हिस्सा है, जिसे ओंगोल गाय भी कहा जाता है और यह भारत से आई है। इसे 1800 के दशक में ब्राजील में लाया गया था। 
ALSO READ: भीड़ द्वारा पीट-पीटकर हत्याएं, सुप्रीम कोर्ट में याचिका, क्या गौरक्षकों के लिए आया कोई आदेश
इस नस्ल की पहचान उसके प्रमुख 'कूबड़' से होती है और इसे दूध के लिए नहीं, बल्कि मांस के लिए पाला जाता है। इस नई बिक्री के साथ, वियाटिना-19 ने न केवल एक रिकॉर्ड तोड़ा, बल्कि नेल्लोर नस्ल की गायों की वैश्विक मांग में भी एक नई ऊंचाई को छुआ है। इस प्रकार, यह बिक्री भारतीय डेयरी उद्योग के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित हो सकती है। 
 
क्या हैं विशेषताएं : नेल्लोर गायों की प्रमुख विशेषता यह है कि ये कठिन और गर्म परिस्थितियों में भी सहजता से जीवित रह सकती हैं। इनकी इम्यूनिटी बहुत मजबूत होती है, जिससे ये बीमारियों से लड़ने में सक्षम रहती हैं। इन गायों की अन्य विशेषताओं में यह भी है कि ये कम देखभाल में भी जीवित रह सकती हैं, जिससे किसान इनका पालन करना आसान पाते हैं। यही कारण है कि ये गायें भारत में कृषि और डेयरी उद्योग के लिए अत्यधिक मूल्यवान मानी जाती हैं।
 
सुंदरता और आकार के कारण दुनिया में चर्चा : वियाटिना-19 गाय अपने असाधारण जीन, शारीरिक सुंदरता और आकार के लिए प्रसिद्ध है। मीडिया खबरों के मुताबिक गाय का वजन 1101 किलो है, जो इसे अपनी नस्ल की अन्य गायों से लगभग दोगुना भारी बनाता है। वियाटिना-19 का अद्वितीय आकार और आकर्षक रूप उसे ब्राजील में मिस साउथ अमेरिका के खिताब तक पहुंचा चुका है, जिसके बाद यह गाय वैश्विक स्तर पर मशहूर हो गई। यह गाय अपनी सुंदरता और आकार के कारण पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बन गई। Edited by : Sudhir Sharma

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

बिहार में नीतीश कैबिनेट का बड़ा फैसला, 125 यूनिट बिजली मिलेगी फ्री, जानें कब से लागू होगी स्कीम

PM मोदी का बंगाल दौरा, काफिले को देखने उमड़ी भारी भीड़, लगे 'जय श्रीराम' के नारे

दो मुख्‍यमंत्रियों की गिरफ्तारी करवाने वाले दबंग ED अधिकारी कपिल राज का इस्तीफा, 15 साल की शेष थी सर्विस

IIT खड़गपुर में फंदे से लटका मिला छात्र का शव, परिसर में इस तरह का चौथा मामला

दिल्ली में 130 से अधिक आपराधिक मामलों में शामिल दो भाई गिरफ्तार

अगला लेख