संयुक्त राष्ट्र का आकलन, दुनियाभर में 4.10 करोड़ लोगों के भुखमरी का शिकार होने की आशंका

Webdunia
बुधवार, 23 जून 2021 (09:34 IST)
संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र विश्व खाद्य कार्यक्रम (डब्ल्यूएफपी) ने मंगलवार को चेतावनी दी कि दुनियाभर में करीब 4.10 करोड़ लोग भुखमरी का शिकार हो सकते हैं। डब्ल्यूएफपी ने कहा कि 4 देशों- इथियोपिया, मेडागास्कर, दक्षिण सूडान और यमन पहले से ही अकाल का सामना कर रहे हैं, जिससे 5,84,000 लोग प्रभावित हुए हैं।

ALSO READ: Weather Alert: यूपी-छत्तीसगढ़ में हुई वर्षा, पूर्वोत्तर भारत में बारिश की संभावना
 
डब्ल्यूएफपी के हालिया विश्लेषणों से पता चलता है कि दुनिया के 43 देशों में 4.10 करोड़ भुखमरी के कगार पर हैं और जरा सा झटका उन्हें दलदल में धकेल देगा। डब्ल्यूएफपी ने बताया कि 2019 में अकाल जैसी स्थिति का सामना करने वाले लोगों की संख्या 2.7 करोड़ थी।
 
डब्ल्यूएफपी ने कहा है कि इस साल भुखमरी में वृद्धि आवश्यक खाद्य पदार्थों की बढ़ती कीमतों, पहले से मौजूद संघर्ष, जलवायु परिवर्तन और आर्थिक संकट की वजह से हुयी है। डब्ल्यूएफपी ने बताया कि यदि वह 2021 के लिए जरूरी छह अरब डॉलर का संग्रह करने में सफल हो जाता है तो उसके पास जीवन रक्षक सहायता के साथ अकाल के जोखिम सामना कर रहे लोगों तक पहुंचने की विशेषज्ञता है।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Reels पर तकरार, क्यों लोगों में बढ़ रहा है हर जगह वीडियो बनाने का बुखार?

क्या है 3F का संकट, ऐसा कहकर किस पर निशाना साधा विदेश मंत्री जयशंकर ने

कौन हैं स्‍वाति मालीवाल, कैसे आप पार्टी के लिए बनी मुसीबत, पिता पर लगाए थे यौन शौषण के आरोप?

रायबरेली में सोनिया गांधी की भावुक अपील, आपको अपना बेटा सौंप रही हूं

कांग्रेस, सपा सत्ता में आई तो राम मंदिर पर बुलडोजर चलाएंगी

अमरनाथ यात्रा के लिए 65 हजार से ज्यादा रजिस्ट्रेशन, 29 जून को रवाना होगा पहला जत्था

Petrol Diesel Prices: तेल कंपनियों ने जारी किए पेट्रोल डीजल के नए भाव, जानें क्या हैं ताजा कीमतें

व्हाइट हाउस ने की भारत की प्रशंसा, कहा- दुनिया में भारत जैसे जीवंत लोकतंत्र बहुत कम

50 शहरों में पारा 45 डिग्री पार, 10 राज्यों में भीषण लू का अलर्ट

8 राज्यों की 49 सीटों पर आज थमेगा चुनाव प्रचार का शोर, 20 मई को मतदान

अगला लेख