Hanuman Chalisa

IPL-10 : RCB की लगातार हार से आजिज आ चुके हैं विराट

Webdunia
शनिवार, 6 मई 2017 (00:45 IST)
बेंगलुरु। लगातार हार से आजिज आ चुके रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान विराट कोहली ने किंग्स इलेवन पंजाब से मिली हार के बाद किसी को दोष देने से इनकार करते हुए कहा कि उन्हें समझ में ही नहीं आ रहा कि गलती आखिर कहां हो रही है।
 
बारह में से नौ मैच हार चुकी आरसीबी के कप्तान ने कहा, यह निराशाजनक है। इस तरह के मैचों में क्या कहूं, समझ में नहीं आता। हम जितनी भी कोशिश कर रहे हैं, कुछ नहीं हो पा रहा। पूरी टीम सकारात्मक रहने की कोशिश कर रही है लेकिन बड़े स्कोर नहीं बन रहे। विकेट जल्दी गिरते जा रहे हैं। मैं किसी को दोषी नहीं ठहरा रहा क्योंकि हम अपनी ओर से पूरा प्रयास कर रहे हैं। 
 
उन्होंने कहा, हमने पिछले साल भी ऐसी ही तैयारी की थी लेकिन मैदान पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रहे। बल्लेबाजी में पूरी तरह निराशा हाथ लगी है।

वहीं पंजाब के कप्तान ग्लेन मैक्सवेल ने कहा कि उन्हें इस मैदान पर अच्छे प्रदर्शन का यकीन था। उन्होंने कहा, हमने अच्छा प्रदर्शन किया और इस मैदान पर हम अच्छा खेलते आए हैं। अक्षर ने बल्लेबाजी में कमाल दिखाया और संदीप ने तीन खतरनाक बल्लेबाजों (कोहली, गेल, एबी) को आउट किया, लेकिन हमें अभी भी बेहतर प्रदर्शन करना होगा। हमें 180 से अधिक रन बनाने होंगे।
 
वहीं संदीप ने कहा, मेरे लिए यह तीन विकेट सपना सच होने जैसे हैं। मैं अपने कोचों खासकर वीरू पाजी (सहवाग) से लगातार बात कर रहा था। उन्होंने मुझे कई टिप्स दिए जो काम आए। (भाषा) 
Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

T-20I WorldCup के मैन ऑफ द टूर्नामेंट और फाइनल के मैन ऑफ द मैच के बीच छिड़ी एक दिलचस्प जंग

CSK की 7वीं लगातार हार, Thala For a Reason टीम को हुआ क्या?

बिना हाथ पांव के पायल ने शीतल को हराकर उलटफेर करते हुए स्वर्ण जीता, भारत बैंकॉक पैरा तीरंदाजी में शीर्ष पर

मुझसे जलते हैं, एजेंडा है : अंजिक्य रहाणे का जोरदार जवाब, आंकड़े देख सोच में पड़ जाएंगे आप भी

मरियम पर तंज कसना भारी पड़ा नसीम को, 72 हजार डॉलर का लगा जुर्माना

अगला लेख