Hanuman Chalisa

IPL 10 : यूसुफ पठान ने किया जीत की रणनीति का खुलासा

Webdunia
मंगलवार, 18 अप्रैल 2017 (18:45 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली डेयर डेविल्स के खिलाफ शानदार अर्द्धशतक बनाने वाले कोलकाता नाइटराइडर्स के विस्फोटक बल्लेबाज यूसुफ पठान ने कहा कि टीम ने इस मुकाबले के लिए योजना बनाई थी और उसी के अनुरूप खेलने से जीत हासिल हुई।
 
कोलकाता की टीम ने एक समय 21 रन पर तीन विकेट खो दिए थे और मुश्किल में फंस गई थी, लेकिन इसके बाद यूसुफ (39 गेंदों पर 59 रन) ने मनीष पांडे (69) के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 72 गेंदों पर 110 रन की साझेदारी कर टीम को संकट से उबार लिया था। कोलकाता ने बाद में यह मैच चार विकेट से जीता था।
 
यूसुफ ने मैच के बाद कहा कि हमने इस मुकाबले के लिए योजना तैयार की थी और बाद में इसी पर अमल किया गया। हमारी हर ओवर में बाउंड्री और छक्का लगाने की योजना थी। हम लगातार स्ट्राइक बदल रहे थे। हम जानते थे कि ऐसा करने से विपक्षी गेंदबाज और कप्तान को दबाव में लाया जा सकता है।
 
उन्होंने कहा कि दिल्ली के गेंदबाज आक्रामक हो रहे थे और यह कहीं न कहीं हमारे लिए मददगार ही था। गेंदबाज अतिरिक्त तेजी के लाने के चक्कर में लक्ष्य से भटक गए और हमने इसका भरपूर फायदा उठाया। मैं यहां अर्द्धशतक बनाकर बेहद खुश हूं। (वार्ता) 
Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख