Hanuman Chalisa

मुंबई इंडियंस के खिलाफ कोहली ने अपने गेंदबाजों को यह कहा था और जीत गई RCB

Webdunia
बुधवार, 2 मई 2018 (12:54 IST)
बेंगलूरू: कल चिन्नास्वामी स्टेडियम में हुए मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलूरू ने मुंबई इंडियंस को 14 रनों से हरा दिया। इस जीत का बैंगलोर टीम को लंबे समय से इंतजार था क्योंकि वह अंक तालिका में सिर्फ दिल्ली डेयरडेविल्स से ऊपर थी । अब बैंगलोर की टीम पांचवे पायदान पर पहुंच गई है। (फोटो साभार- आईपीएलटी20.कॉम)
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम के लिए कहा जाता है बल्लेबाजी चुस्त, गेंदबाजी सुस्त। कहीं न कहीं यह बैेगलूरू के फैंस भी यह तथ्य मन ही मन स्वीकारते हैं। अमूमन सुस्त देिखने वाली बैंगलोर की गेदबाजी कल मुंबई के खिलाफ काफी चुस्त दुरुस्त दिखी। 
 
मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैन ऑफ द मैच रहे टिम साउदी ने नपी तुली गेंदबाजी की और 4 ओवर में 25  रन देकर 2 विकेट लिए। उमेश यादव ने भी गेंद के साथ बेहतरीन प्रदर्शन किया और 4 ओवर में 29 रन देकर 2 विकेट झटके। मोहम्मद सिराज ने भी अपना कोटा पूरा किया और 28 रन देकर 2 विकेट लिए।  युजवेंद्र चहल को भले ही विकेट न मिला हो पर उन्होंने अपने 4 ओवर में मात्र 23 रन दिए। 
कप्तान विराट कोहली ने कल गेंदबाजों को अपने हिसाब से फील्ड सेट करने की आजादी दी और दबाव कम बनाया। वहीं उन्होंने यह भी कहा कि यॉर्कर का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करिए। नतीजा  सामने है गेंदबाजों ने टीम के लिए 168 का लक्ष्य डिफेंड कर लिया और बैंगलोर मैच 14 रन से जीत गई।   

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख