Hanuman Chalisa

आज छक्के चौके बरसाएगा मुंबई इंडियंस का यह हिटर, सावधान धोनी

Webdunia
शनिवार, 28 अप्रैल 2018 (14:38 IST)
पुणे। वीकेंड पर आईपीएल मैच का मजा दोगुना हो जाता है। आज मुंबई इंडियन्स का मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स के बीच पुणे में खेला जाएगा। जैसे कल के मुकाबले में दिल्ली के लिए पृथ्वी शॉ ने संकट मोचन की भूमिका निभाई थी मुंबई के लिए यह भूमिका उनका ओपनर निभा सकता है। (फोटो साभार- आईपीएलटी20.कॉम)
इविन ल्यूइस नाम का यह ओपनर अभी तक इस सीजन में 147 रन बना चुका है। जहां मुंबई के बल्लेबाज रन बनाने के लिए संघर्ष करते हुए दिख रहे हैं ऐसे में यह प्रदर्शन काबिल ए तारीफ है। हालांकि इविन ल्यूइस पिछले मुकाबले में चेन्नई के खिलाफ अपना खाता भी नहीं खोल पाए हैं। लेकिन वह उनका आईपीएल डेब्यू था तो इस कारण उनका यह प्रदर्शन नजरअंदाज किया जा सकता है।
गौरतलब है कि मुंबई और चेन्नई के बीच आज का मुकाबला पुणे में होना है, और यह पिच रनों से भरी है। इविन ल्यूइस वही बल्लेबाज हैं जिन्होंने टी-20 में भारत के खिलाफ तूफानी पारी खेली है। स्टुअर्ट बिन्नी की 5 गेंदो पर छक्के अभी कई क्रिकेट प्रेमियों के दिमाग में ताजा हैं। मुंबई के मैनेजमैंट को पता है कि यह खिलाड़ी ही टीम का गिरा हुआ मनोबल अपने प्रदर्शन से उठा सकता है। मुंबई अभी तक 6 मैचों में से 5 मैच हार चुकी है।
 
हालांकि  मुंबई इंडियंस का एक विशालकाय स्कोर भी चेन्नई सुपरकिंग्स को रोकने के लिए नाकाफी साबित हो सकता है, क्योंकि इस सीजन में चेन्नई 200 तक का आंकड़ा चेस कर चुकी है। माही की टीम फिलहाल दूसरे पायदान पर है और विपक्ष के हर खतरे का इलाज जानती है।  

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख