Hanuman Chalisa

15 साल में पहली बार धोनी का दर्द मैदान में छलका, कहा, मैं क्या करूं

Webdunia
मंगलवार, 1 मई 2018 (12:17 IST)
आमतौर शांत रहने वाले चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र‍ धोनी मैदान में अपनी भावनाएं व्यक्त नहीं करते, लेकिन दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ मैच में कुछ ऐसा हुआ कि यह महसूस हुआ कि धोनी पूरी तरह ठीक नहीं हैं। (फोटो साभार- आईपीएलटी20.कॉम)
हुआ यह कि 17वें ओवर में नगिडी की गेंद विजय शंकर के बल्ले को छू कर हवा में ऊंची उछल गई और विकेटकीपर के पीछे जाने लगी। कैच लपकने के लिए धोनी को पीछे की दिशा में दौड़  लगानी था लेकिन वह मुड़ नहीं पाए और सीधे सीधे ही एक हाथ से कैच करने की कोशिश की, वह भी अंदाजा लगाकर। इस तरह कैच ड्रॉप हो गया। 
 
मैच के बाद धोनी ने बताया कि उनकी कमर में दर्द है और इससे उन्हें परेशानी हो रही है। धोनी ने कहा कि दर्द है और फिलहाल इसका कुछ नहीं किया जा सकता। धोनी ने शिकायत भरे लहजे  में कहा कि दर्द के कारण वे ठीक से प्रैक्टिस नहीं कर पा रहे हैं। एक के बाद एक मैच होने के कारण वे इस पर कुछ सोच नहीं पा रहे हैं। 
 
15 साल के अंतरराष्ट्रीय करियर में धोनी ने संभवत: पहली बार अति व्यस्त कार्यक्रम के बारे में बात की। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

T-20I WorldCup के मैन ऑफ द टूर्नामेंट और फाइनल के मैन ऑफ द मैच के बीच छिड़ी एक दिलचस्प जंग

CSK की 7वीं लगातार हार, Thala For a Reason टीम को हुआ क्या?

बिना हाथ पांव के पायल ने शीतल को हराकर उलटफेर करते हुए स्वर्ण जीता, भारत बैंकॉक पैरा तीरंदाजी में शीर्ष पर

मुझसे जलते हैं, एजेंडा है : अंजिक्य रहाणे का जोरदार जवाब, आंकड़े देख सोच में पड़ जाएंगे आप भी

मरियम पर तंज कसना भारी पड़ा नसीम को, 72 हजार डॉलर का लगा जुर्माना

अगला लेख