Hanuman Chalisa

धोनी, ब्रावो और वाटसन अभी काफी योगदान दे सकते हैं : फ्लेमिंग

Webdunia
बुधवार, 2 मई 2018 (22:34 IST)
कोलकाता। चेन्नई सुपरकिंग्स के कोच स्टीफन फ्लेमिंग को खुशी है कि महेंद्र सिंह धोनी, शेन वाटसन और ड्वेन ब्रावो ने अब तक आईपीएल में अहम भूमिका निभाकर आलोचकों के मुंह बंद कर दिए जिन्होंने इस टीम को ‘डैड्स आर्मी’ करार दिया था।


धोनी और वाटसन जल्द ही 37 साल के हो जाएंगे, जबकि ब्रावो अभी 35 साल के हैं लेकिन इन तीनों ने चेन्नई की आठ में से छह जीत में अहम भूमिका निभाई है। धोनी के नाम पर तीन अर्धशतक हैं, जबकि वाटसन ने एक शतक और एक अर्धशतक बनाया है। ब्रावो ने बल्ले और गेंद दोनों से अच्छा प्रदर्शन किया है। फ्लेमिंग ने कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ कल होने वाले मैच की पूर्व संध्या पर कहा, उम्र कोई बाधा नहीं है।

फ्लेमिंग ने कहा, मेरा मानना है कि ये सीनियर खिलाड़ी अब भी अहम योगदान दे सकते हैं। हमारे पास कुछ युवा खिलाड़ी हैं लेकिन दबाव में परिस्थितियों में अच्छा प्रदर्शन मायने रखता है। ऐसे मैच बहुत कम होते हैं, जिनमें आप पर दबाव नहीं हो। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

T-20I WorldCup के मैन ऑफ द टूर्नामेंट और फाइनल के मैन ऑफ द मैच के बीच छिड़ी एक दिलचस्प जंग

CSK की 7वीं लगातार हार, Thala For a Reason टीम को हुआ क्या?

बिना हाथ पांव के पायल ने शीतल को हराकर उलटफेर करते हुए स्वर्ण जीता, भारत बैंकॉक पैरा तीरंदाजी में शीर्ष पर

मुझसे जलते हैं, एजेंडा है : अंजिक्य रहाणे का जोरदार जवाब, आंकड़े देख सोच में पड़ जाएंगे आप भी

मरियम पर तंज कसना भारी पड़ा नसीम को, 72 हजार डॉलर का लगा जुर्माना

अगला लेख