Hanuman Chalisa

अश्विन को नहीं करना चाहिए थी मांकड़िंग : मदनलाल

Webdunia
गुरुवार, 28 मार्च 2019 (20:06 IST)
नई दिल्ली। पूर्व भारतीय क्रिकेटर मदनलाल ने गुरुवार को यहां कहा कि रविचंद्रन अश्विन जैसे बड़े खिलाड़ी को जोस बटलर को 'मांकड़िंग' नहीं करना चाहिए था। इस घटना पर क्रिकेट जगत की मिश्रित प्रतिक्रिया रही है।
 
मदनलाल ने एसोचैम के राष्ट्रीय शिखर सम्मेलन और खेल व्यवसाय पुरस्कार कार्यक्रम के दौरान कहा कि अश्विन के स्तर और अंतरराष्ट्रीय करियर को देखते हुए मुझे नहीं लगता कि उन्होंने सही किया। वे बहुत बड़े खिलाड़ी हैं और ऐसी हरकत काफी छोटी चीज है।
 
उन्होंने कहा कि बटलर की जगह अगर विराट कोहली या कोई अन्य भारतीय खिलाड़ी होता तो उसकी काफी आलोचना होती। ऐसी हरकत खेल का हिस्सा नहीं है। अश्विन अपनी जगह सही हैं लेकिन उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए था। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

T-20I WorldCup के मैन ऑफ द टूर्नामेंट और फाइनल के मैन ऑफ द मैच के बीच छिड़ी एक दिलचस्प जंग

CSK की 7वीं लगातार हार, Thala For a Reason टीम को हुआ क्या?

बिना हाथ पांव के पायल ने शीतल को हराकर उलटफेर करते हुए स्वर्ण जीता, भारत बैंकॉक पैरा तीरंदाजी में शीर्ष पर

मुझसे जलते हैं, एजेंडा है : अंजिक्य रहाणे का जोरदार जवाब, आंकड़े देख सोच में पड़ जाएंगे आप भी

मरियम पर तंज कसना भारी पड़ा नसीम को, 72 हजार डॉलर का लगा जुर्माना

अगला लेख