धोनी पर लगा मैच फीस का 50% जुर्माना, अंपायर से की थी बहस

Webdunia
शुक्रवार, 12 अप्रैल 2019 (15:35 IST)
जयपुर। चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आईपीएल मैच के दौरान नोबॉल के फैसले पर अंपायर से बहस के कारण काफी आलोचना झेलनी पड़ रही है। ‘कैप्टन कूल’ धोनी ने अपने स्वभाव के विपरीत आपा खो दिया और डगआउट से बाहर निकलकर अंपायर से बहस करने लगे। धोनी पर मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है।

अंपायर उल्हास गांधे ने बेन स्टोक्स की गेंद नोबॉल करार दी थी लेकिन स्क्वेयर लेग अंपायर से मशविरे के बाद फैसला बदल दिया। धोनी पर मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वान, ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज मार्क वॉ, भारत के पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा और हेमांग बदानी ने धोनी की आलोचना की है।

वान ने कहा, कप्तान का पिच पर आना सही नहीं है। मुझे पता है कि वे एमएस धोनी हैं और इस देश में वे कुछ भी कर सकते हैं, लेकिन डगआउट से निकलकर अंपायर पर उंगली उठाना सही नहीं है। बतौर कप्तान उन्होंने गलत मिसाल पेश की है। वॉ ने ट्वीट किया, मुझे पता है कि टीमों पर फ्रेंचाइजी का दबाव होता है लेकिन मैं दो घटनाओं से काफी निराश हूं। अश्विन और अब एमएस। यह अच्छा नहीं है।

भारत के पूर्व बल्लेबाज चोपड़ा ने कहा, इस आईपीएल में अंपायरिंग का स्तर काफी खराब रहा है। वह निश्चित तौर पर नोबॉल थी लेकिन विरोधी कप्तान को आउट होने के बाद यूं पिच पर आने का कोई अधिकार नहीं है। धोनी ने गलत परिपाटी कायम की। बदानी ने कहा, अंपायर को अधिकार था कि वह अपने फैसले को बदले। मैं धोनी की प्रतिक्रिया पर हैरान हूं। कैप्टन कूल ने ऐसा कैसे कर दिया।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख