धोनी ने आईपीएल में बनाया रिकॉर्ड, बने 200 छक्के मारने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी

Webdunia
सोमवार, 22 अप्रैल 2019 (16:47 IST)
बेंगलुरु। अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी भले ही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ अपनी धुआंधार पारी के बावजूद चेन्नई सुपरकिंग्स को जीत न दिला सके हों, लेकिन इंडियन प्रीमियर लीग ट्वंटी 20 टूर्नामेंट में 200 छक्के मारने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बनने का रिकॉर्ड उन्होंने अपने नाम जरूर कर लिया है।

चेन्नई को बेंगलुरु से उसके घरेलू एम चिन्नास्वामी मैदान पर रविवार को 1 रन से हार झेलनी पड़ी थी जो उसकी लगातार दूसरी शिकस्त है। इस मैच में चेन्नई के कप्तान धोनी ने अकेले दम पर संघर्ष करते हुए 48 गेंदों में पांच चौके और सात छक्के लगाते हुए नाबाद 84 रन की लाजवाब पारी खेली थी। हालांकि टीम लक्ष्य का पीछा करने में मात्र एक रन से चूक गई।
 
धोनी अपनी इस पारी की बदौलत हालांकि आईपीएल इतिहास के पहले भारतीय क्रिकेटर बन गए जिन्होंने 200 छक्के लगाने की उपलब्धि अपने नाम की है। वे ओवरऑल तीसरे खिलाड़ी हैं जिन्होंने यह आंकड़ा छूआ है। उनसे आगे इस सूची में कैरेबियाई बल्लेबाज़ क्रिस गेल हैं जिनके नाम 323 छक्के हैं जबकि बेंगलुरु टीम के दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज़ ए बी डीविलियर्स 204 छक्कों के साथ दूसरे नंबर पर हैं।    
 
धोनी ने आरसीबी के खिलाफ अपनी पारी में 7 छक्के जड़े जिसके बाद उनका कुल आंकड़ा 203 पहुंच गया है। भारतीय खिलाड़ियों में छक्कों के मामले में चेन्नई के कप्तान सबसे आगे हैं। उनके बाद मुंबई इंडियन्स के कप्तान रोहित शर्मा (190) दूसरे और फिर सुरेश रैना (190) हैं। आरसीबी के कप्तान विराट (186) उनके बाद हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

गौतम गंभीर ने अश्विन से कहा अगर Fair Play Award चाहिए तो कृपया मुझसे दूर रहें

MS Dhoni के मॉनस्टरस छक्के की मदद से जीती RCB, थाला ही बने बेंगलुरु की जीत की वजह

RCB vs CSK : जीत के बाद विराट कोहली की '1 पर्सेंट चांस' की थ्योरी हुई वायरल

धोनी को पिता मानने वाले पथिराना की चमकी किस्मत, LPL में करोड़ों में बिके

BCCI महेंद्र सिंह धोनी और स्टीफन फ्लेमिंग के बीच में क्या खिचड़ी पक रही है??

रोहित शर्मा की पत्नी रितिका ने Rafah को लेकर स्टोरी पोस्ट की, लोगों ने किए भद्दे कमेंट, जानें पूरी खबर

यह टीम है T20 World Cup जीतने की प्रबल दावेदार, इंग्लैंड के दिग्गज ने WC को लेकर कह डाली बड़ी बातें

भारतीय फैन्स के लिए खुशखबरी, IND vs PAK टी20 विश्व कप मैच देखने जा सकते हैं तेंदुलकर

कैसी होंगी T20 World Cup की पिचें? इम्पैक्ट प्लेयर रूल की आदत बनेगी सबसे बड़ी दुश्मन

श्रेयस अय्यर ने निराशा को नहीं आने दिया आड़े, IPL में लिखी सफलता की नई कहानी

अगला लेख