रोमांचक जीत के बाद पटेल बोले, आखिरी गेंद पर चूके धोनी तो हैरानी हुई

Webdunia
सोमवार, 22 अप्रैल 2019 (17:12 IST)
बेंगलुरु। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ आखिरी गेंद पर सीधे थ्रो पर रन आउट करके रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को 1 रन से जीत दिलाने वाले पार्थिव पटेल ने कहा कि महेंद्र सिंह धोनी जब आखिरी गेंद पर चूक गए तो उन्हें काफी हैरानी हुई।
 
धोनी ने उमेश यादव के आखिरी ओवर की पहली पांच गेंदों पर 24 रन बनाए, लेकिन आखिरी गेंद पर चूक गए। वे एक रन लेने दौड़े और पार्थिव ने सीधे थ्रो पर शरदुल ठाकुर को रन आउट कर दिया। पटेल ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि हम चाहते थे कि धोनी ऑफसाइड पर मारे।
 
वे लेग साइड पर मारते तो दो रन थे और जिस तरह से वह विकेटों के बीच दौड़ता है, दो रन रोकने का सवाल ही नहीं था। उन्होंने कहा कि हम चाहते थे कि उमेश धीमी गेंद फेंके और आफ स्टम्प के बाहर हो। हैरानी की बात है कि वे चूक गए। मुझे नहीं लगा था कि वे चूकेंगे।
 
उन्होंने कहा कि बेंगलुरु या मुंबई में आखिरी 5  ओवर में 70 रन बनाए जा सकते हैं। हम उसे ज्यादा से ज्यादा खाली गेंद डालना चाहते थे, क्योंकि सभी को पता है कि एमएस क्या कर सकते हैं। वे मैच को आखिरी तीन चार ओवर तक ले गए और जीत ही गए थे। सत्र में दूसरा अर्द्धशतक जमाने वाले पटेल ने कहा कि कोच गैरी कर्स्टन ने उन्हें सही गेंदबाज का चुनाव करके शॉट खेलने की सलाह दी जो कारगर साबित हुई।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

गंभीर दौर की शुरूआत, क्या कोच का था विराट और रोहित के इस्तीफे में हाथ?

सिर झुकाए कोहली ने रेल्वे के सांगवान पर बोल्ड होने के बाद ही बना लिया होगा संन्यास का मन (Video)

Fab Four में सबसे आगे थे विराट, जानें कैसे 5 साल में चले गए सबसे पीछे

टेस्ट क्रिकेट से रोहित शर्मा और विराट कोहली का संन्यास: भारतीय टीम पर कितना असर पड़ेगा?

टेस्ट टीम में रोहित शर्मा विराट कोहली की जगह भर सकते हैं यह 5 युवा चेहरे

अगला लेख