Hanuman Chalisa

मुझे पता ही नहीं चला कि हैट्रिक हो गई, IPL में सैम कर्रन का बड़ा कारनामा

Webdunia
मंगलवार, 2 अप्रैल 2019 (11:38 IST)
मोहाली। आईपीएल में हैट्रिक जमाने वाले सबसे युवा इंग्लैंड और किंग्स इलेवन पंजाब के हरफनमौला सैम कर्रन ने कहा कि उन्हें पता ही नहीं चला कि दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ उन्होंने हैट्रिक बनाई है। बायें हाथ के तेज गेंदबाज की हैट्रिक आईपीएल के मौजूदा सत्र की पहली हैट्रिक है। किंग्स इलेवन पंजाब ने दिल्ली कैपिटल्स को 14 रन से हराया। 
 
कर्रन को इस साल पंजाब ने सात करोड़ 20 लाख रुपए में खरीदा। वह रोहित शर्मा को पछाड़कर आईपीएल में हैट्रिक जमाने वाले सबसे युवा हो गए। शर्मा ने 2009 में 22 बरस की उम्र में मुंबई इंडियंस के लिए डेक्कन चार्जर्स के खिलाफ यह कमाल किया था। 
 
उन्होंने कहा, 'मुझे हैट्रिक के बारे में पता ही नहीं चला। जब हम मैच जीते तो एक खिलाड़ी मेरे पास आकर बोला कि तुमने हैट्रिक बनाई है। मुझे पता ही नहीं था।' दिल्ली को 21 गेंद में 23 रन चाहिए थे और उसके सात विकेट बाकी है लेकिन कुरेन ने मैच का पासा पलट दिया। 
 
कुरेन ने कहा, 'अश्विन ने मुझे बताया कि क्या करना है। रियान हैरिस थर्डमैन में खड़ा था। स्थानीय बल्लेबाजों के मामले में मुझे खिलाड़ियों से पूछना पड़ता है कि वह कहां मारेगा। शमी ने दो बेहतरीन ओवर फेंके थे जिसका फायदा मिला।' (भाषा) 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख