Hanuman Chalisa

IPL 2019 : रहाणे की जगह स्मिथ बनाए गए राजस्थान के कप्तान, शेष मुकाबलों में करेंगे टीम का नेतृत्व

Webdunia
शनिवार, 20 अप्रैल 2019 (17:54 IST)
नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर स्टीव स्मिथ को शनिवार को अजिंक्य रहाणे की जगह राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी सौप दी गई। स्मिथ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के शेष मुकाबलों में टीम का नेतृत्व करेंगे।
 
यह घोषणा राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबले से पहले की गई। राजस्थान ने टूर्नामेंट में अभी तक 8 मुकाबले खेले हैं जिसमें से उसे 6 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। प्लेऑफ में क्वालीफाई करने की उम्मीदें बरकरार रखने के लिए टीम को शेष 6 मुकाबलों में से 5 को हर हाल में जीतना होगा।
 
राजस्थान टीम के अध्यक्ष जुबिन भरुचा ने रहाणे को कप्तानी से हटाए जाने को लेकर कहा कि अजिंक्य हमेशा टीम के सच्चे रॉयल रहेंगे। उन्होंने मुश्किल परिस्थितियों में भी टीम को 2018 आईपीएल प्लेऑफ तक पहुंचाया था, जो आईपीएल के इतिहास में सबसे बड़ी वापसी में से एक थी। अजिंक्य टीम और टीम संयोजन के महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं, जहां भी स्मिथ को उनकी जरूरत होगी, वे जरूर सहायता करेंगे।
 
उन्होंने कहा कि क्रिकेट के सभी प्रारूपों में स्मिथ नई सोच वाले विश्व के सफलतम कप्तानों में से एक हैं। हमें विश्वास है कि वे टीम को टूर्नामेंट जितवा सकते है। 8 में से 6 मुकाबले हारने वाली राजस्थान इस पूरे संस्करण में अभी तक संघर्ष करती आई है जबकि मुंबई इंडियन ने शानदार प्रदर्शन किया है और वह अंक तालिका में नंबर 2 पर काबिज है। ऐसे में राजस्थान की कोशिश मुंबई को हराकर प्लेऑफ में जगह बनाने की उम्मीद को जिंदा रखने की है।
 
गत वर्ष दक्षिण अफ्रीका दौरे में केपटाउन टेस्ट में बॉल टैम्परिंग के कारण 1 वर्ष का निलंबन झेल चुके स्मिथ को हाल ही में घोषित ऑस्ट्रेलिया की आईसीसी विश्व कप टीम में भी शामिल किया गया है। स्मिथ को बॉल टैम्परिंग प्रकरण के कारण गत वर्ष आईपीएल में भी शामिल नहीं किया गया था। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

T-20I WorldCup के मैन ऑफ द टूर्नामेंट और फाइनल के मैन ऑफ द मैच के बीच छिड़ी एक दिलचस्प जंग

CSK की 7वीं लगातार हार, Thala For a Reason टीम को हुआ क्या?

बिना हाथ पांव के पायल ने शीतल को हराकर उलटफेर करते हुए स्वर्ण जीता, भारत बैंकॉक पैरा तीरंदाजी में शीर्ष पर

मुझसे जलते हैं, एजेंडा है : अंजिक्य रहाणे का जोरदार जवाब, आंकड़े देख सोच में पड़ जाएंगे आप भी

मरियम पर तंज कसना भारी पड़ा नसीम को, 72 हजार डॉलर का लगा जुर्माना

अगला लेख