Hanuman Chalisa

IPL 2019 : आईपीएल मैचों में बाहर बैठ सकते हैं विराट कोहली

Webdunia
शुक्रवार, 22 मार्च 2019 (23:05 IST)
चेन्नई। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने शुक्रवार को कहा कि उन्हें आईसीसी विश्व कप के लिए फिट और तरोताजा रहने के लिए आईपीएल के 1 या 2 मैचों में बाहर बैठने में कोई गुरेज नहीं है। कोहली से जब पूछा गया कि क्या वे थकान से बचने के लिए 1 या 2 मैच में बाहर बैठ सकते हैं? तो उन्होंने कहा कि हां, यह बड़ी संभावना है। क्यों नहीं?
 
उन्होंने कहा कि यह खुद की जिम्मेदारी है। यह खिलाड़ियों पर निर्भर करता है कि वे जहां तक संभव हो, संबंधित लोगों को किसी भी चोट की सूचना दें और योजना के अनुसार काम करें। कोहली ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच होने वाले शुरुआती मैच की पूर्व संध्या पर ये बातें कही।
 
उन्होंने कहा कि हमने खिलाड़ियों को स्मार्ट बनने को कहा है कि वे एक विशेष दिन कैसा महसूस करते हैं, इसकी जानकारी फिजियो को दें। अगर वह नहीं खेलने के लिए कहता है तो उसे फिजियो की बात का सम्मान करना चाहिए। यह पूछने पर कि क्या कार्यभार संबंधित मुद्दों से लीग पर असर पड़ेगा? तो उन्होंने कहा कि यह सब खिलाड़ियों के संतुलन बनाने पर निर्भर करता है।
 
उन्होंने कहा कि आखिर में मैं व्यक्तिगत रूप से शनिवार को शुरुआत करने के लिए प्रेरित हूं। मैं नहीं जानता कि आईपीएल के दौरान भारतीय खिलाड़ी कितने प्रतिस्पर्धी या कितने सहज होंगे? हर पेशेवर जानता है कि संतुलन कैसे बनाया जाए? अंत में आप एक फ्रेंचाइजी के लिए खेल रहे हो और उन्होंने आप पर इस काम के लिए भरोसा जताया है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

T-20I WorldCup के मैन ऑफ द टूर्नामेंट और फाइनल के मैन ऑफ द मैच के बीच छिड़ी एक दिलचस्प जंग

CSK की 7वीं लगातार हार, Thala For a Reason टीम को हुआ क्या?

बिना हाथ पांव के पायल ने शीतल को हराकर उलटफेर करते हुए स्वर्ण जीता, भारत बैंकॉक पैरा तीरंदाजी में शीर्ष पर

मुझसे जलते हैं, एजेंडा है : अंजिक्य रहाणे का जोरदार जवाब, आंकड़े देख सोच में पड़ जाएंगे आप भी

मरियम पर तंज कसना भारी पड़ा नसीम को, 72 हजार डॉलर का लगा जुर्माना

अगला लेख