Hanuman Chalisa

चहल ने कहा, विश्व कप को लेकर उत्साहित लेकिन फिलहाल आईपीएल पर है ध्‍यान

Webdunia
मंगलवार, 16 अप्रैल 2019 (12:18 IST)
मुंबई। अपना पहला विश्व कप खेलने को लेकर उत्साहित युजवेंद्र चहल ने कहा कि फिलहाल उनका फोकस आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के अभियान को ढर्रे पर लाने पर है। चहल को भारत की 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया जो 30 मई से इंग्लैंड में विश्व कप खेलेगी।

हरियाणा के इस लेग स्पिनर ने कहा, विश्व कप में एक महीना है और मैं अभी भी आरसीबी के लिए खेल रहा हूं। मेरी नजरें अगले सात मैचों पर है। उन्होंने कहा, यह मेरा पहला विश्व कप है और मैं काफी उत्साहित हूं। हर कोई विश्व कप में देश का प्रतिनिधित्व करना चाहता है तो मैं उत्साहित हूं।

मुंबई इंडियंस के हाथों कल मिली हार के लिए उन्होंने किसी एक पर ठीकरा फोड़ने से इनकार करते हुए कहा कि यह टीम का खेल है। उन्होंने कहा, आप किसी एक गेंदबाज को दोषी नहीं ठहरा सकते। यह टीम का खेल है। यदि हम हारे हैं तो मैं गेंदबाज होने के नाते उस हार को स्वीकार करता हूं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख