chhat puja

चलते मैच में भिड़ गए क्रिस मौरिस और हार्दिक पंड्या, मैच रैफरी ने लगाई फटकार

Webdunia
गुरुवार, 29 अक्टूबर 2020 (12:25 IST)
अबुधाबी। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के ऑलराउंडर क्रिस मौरिस (Chris Morris) और मुंबई इंडियंस के हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) बुधवार आईपीएल मैच (IPL) के दौरान आपस में भीड़ गए। इस मामले में मैच रैफरी ने दोनों ही खिलाड़ियों को जमकर फटकार लगाई।
 
यह घटना मुंबई की पारी के 19वें ओवर की है जब पंड्या ने मौरिस की गेंद पर छक्का लगाकर उनकी ओर इशारा किया। मौरिस ने पांचवीं गेंद पर उन्हें आउट करके इशारा किया। मुंबई ने यह मैच 5 विकेट से जीता।
 
मौरिस को लेवल 1 के 2.5 जबकि हार्दिक को लेवल 1 के 2.20 का दोषी पाया गया है। दोनों ने आचार संहिता के उल्लंघन की बात स्वीकार की।
 
उल्लेखनीय है कि आचार संहिता के उल्लंघन के लेवल एक के अपराध में मैच रैफरी का फैसला अंतिम और सर्वमान्य है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

लेटेस्ट न्यूज़

LIVE: महागठबंधन की प्रेस कॉन्फ्रेंस में एलान, तेजस्वी यादव होंगे CM फेस

बिहार चुनाव : पहले चरण में 178 करोड़पति उम्मीदवार, किसके पास सबसे कम संपत्ति?

केदारनाथ के कपाट बंद, 17.5 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा के दर्शन

ट्रंप ने रूस की दो बड़ी तेल कंपनियों पर लगाया बैन, क्या होगा भारत पर असर?

भीषण आग में इंदौर के प्रसिद्ध उद्योगपति प्रवेश अग्रवाल का निधन, पत्नी की हालत गंभीर

अगला लेख