मुंबई इंडियंस IPL के प्लेऑफ में, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 5 विकेट से हराया

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 28 अक्टूबर 2020 (23:04 IST)
अबु धाबी। मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की टीम आईपीएल 2020 (IPL 2020) के प्लेऑफ में पहुंचने वाली टीम बन गई है। उसने 12 मैचों में से 8 मैच जीते और 16 अंक प्राप्त किए। मुंबई ने बुधवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 5 विकेट से करारी शिकस्त दी। मुंबई की जीत के नायक रहे सूर्यकुमार यादव (नाबाद 79 रन, 43 गेंद, 10 चौके, 3 छक्के)। बेंगलुरु ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 164 रन बनाए थे। जवाब में मुंबई ने 19.1 ओवर में 5 विकेट खोकर 166 रन बना डाले। अंक तालिका में दूसरे नंबर पर काबिज आरसीबी ने की उम्मीदें खत्म नहीं हुई हैं। उसके भी 12 मैचों में 14 अंक हैं। मैच के हाईलाइट्‍स...

मुंबई इंडियंस 5 विकेट से मैच जीतकर प्लेऑफ में 
सूर्यकुमार यादव ने विजयी चौका लगाया 
सिराज के अंतिम ओवर की पहली गेंद पर चौका
6 गेंदों पर मुंबई जीत से 3 रन दूर 
किरोन पोलार्ड ने आते ही चौका जड़ डाला 
मॉरिस की अगली गेंद पर हार्दिक पांड्‍या कैच आउट
हार्दिक पांड्‍या ने क्रिस मॉरिस की गेंद पर छक्का जड़ा
8 गेंद में मुंबई को जीत के लिए चाहिए 7 रन 
9 गेंद में मुंबई को जीत के लिए चाहिए 13 रन 
10 गेंद में मुंबई को जीत के लिए चाहिए 14 रन 
मुंबई जीत से 16 रन दूर, 12 गेंदों का खेल शेष...
सूर्यकुमार यादव 72 और हार्दिक पांड्‍या 11 रन पर नाबाद

24 गेंदों में मुंबई को जीत के लिए 35 रन की जरूरत : मैच में 24 गेंद का खेल बाकी रह गया है और मुंबई जीत से 35 रन दूर है। 16 ओवर मुंबई का स्कोर 4 विकेट खोकर 130 रन। सूर्यकुमार यादव 59 और हार्दिक पांड्‍या 4 रन पर नाबाद। 
 
मैच बेहद रोमांचक स्थिति में : मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का मैच बेहद रोमांचक स्थिति में पहुंच गया है। मुंबई को जीत के लिए 36 गेंद 58 रनों की आवश्यकता है। 14 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 4 विकेट खोकर 107 रन। सूर्यकुमार 45 और हार्दिक पांड्‍या 0 पर नाबाद हैं। मुंबई ने डी कॉक के बाद 3 विकेट गंवाए। ईशान (25), सौरभ तिवारी (5), क्रुणाल 10 रन बनाकर आउट हुए हैं। 

मुंबई का पहला विकेट गिरा : सिराज ने छठे ओवर की तीसरी गेंद पर बेंगलुरु को पहली सफलता दिलाई, जब उन्होंने डी कॉक को 18 रन के स्कोर पर आउट कर दिया। तब मुंबई का स्कोर 37 रन था। 6 ओवर में मुंबई ने 1 विकेट खोकर 45 रन बनाए हैं। ईशान किशन 23 और सूर्यकुमार यादव 3 रन पर नाबाद हैं।

RCB ने 20 ओवर मे 6 विकेट पर 164 रन बनाए : देवदत्त पडिकल के शानदार 74 रनों की बदौलत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 164 रन बनाए। गुरकीरत सिंह मान 14 और वॉशिंगटन सुंदर 10 रन पर नाबाद रहे। मुंबई की ओर से जसप्रीत बुमराह ने 14 रन देकर 3 विकेट लिए। 

मुंबई के गेंदबाजों का दबदबा, 3 विकेट गिरे : मैच में अचानक ट्‍विस्ट आया और मुंबई के गेंदबाजों ने 3 विकेट जल्दी जल्दी झपटे। 17 से 18 ओवर के बीच आरसीबी ने शिवम दुबे (2), देवदत्त पडिकल (74) और क्रिस मॉरिस (4) आउट हुए। देवदत्त ने 74 रनों में 45 गेंदों का सामना किया और 12 चौकों के अलावा 1 छक्का भी उड़ाया। 18 ओवर में आरसीबी का स्कोर 6 विकेट खोकर 146 रन। गुरकीरत सिंह मान 2 और वॉशिंगटन सुंदर 5 रन पर क्रीज में हैं।
 
RCB ने एबी डिविलियर्स का बड़ा विकेट गंवाया : 16वें ओवर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को बड़ा झटका तब लगा, जब कीरोन पोलार्ड ने एबी डिविलियर्स जैसे धाकड़ बल्लेबाज को 15 रन के निजी स्कोर पर राहुल चाहर के हाथों कैच आउट करवा दिया। तब बेंगलुरु का स्कोर 131 रन था।

देवदत्त की तूफानी पारी, मुंबई असहाय : मुंबई के गेंदबाज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सलामी बल्लेबाज देवदत्त पडिकल के सामने फिलहाल असहाय ही नजर आ रहे हैं। देवदत्त 42 गेंदों पर 13 चौकों और 1 छक्के के साथ 73 और एबी डिविलियर्स 13 रन पर नाबाद हैं। आरसीबी ने 15 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 129 रन एकत्र कर लिए हैं।
 
विराट कोहली बेहद सस्ते में आउट : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान विराट कोहली आज बेहद सस्ते में पैवेलियन लौट गए। 7 रन बनाने वाले कोहली को बुमराह की गेंद पर सौरभ तिवारी ने लपका। बेंगलुरु का दूसरा विकेट 11.2 ओवर में 95 रन के कुल स्कोर पर गिरा।

RCB को पहला झटका, फिलिप आउट : आठवें ओवर में राहुल चाहर ने आरसीबी को पहला झटका दिया और सलामी बल्लेबाज जोश फिलिप (33) को डी कॉक के दस्तानों में झिलवाया। तब बेंगलुरु का स्कोर 71 रन था। 11 ओवर में बेंगलुरु ने 1 विकेट के नुकसान पर 93 रन बनाए हैं। देवदत्त 53 और विराट कोहली 7 रन बनाकर नाबाद हैं। 

आरसीबी की सधी हुई शुरुआत : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने सधी हुई शुरुआत करते हुए 5 ओवर में बिना कोई नुकसान के 42 रन बना लिए हैं। जोश फिलिप 24 और देवदत्त पडिकल 21 रन बनाकर क्रीज में हैं।  
 
आरसीबी ने टीम में किए 3 बदलाव : आरसीबी ने मुंबई इंडियंस खिलाफ ने 3 बदलाव किए हैं। चोटिल नवदीप सैनी, एरोन फिंच और मोईन अली की जगह शिवम दुबे, जोश फिलिप और डेल स्‍टेन को अंतिम एकादश में शामिल किया है।
 
दोनों टीमों की निगाहें प्लेऑफ पर : मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु दोनों ही टीमों की कोशिश इस मैच को जीतकर प्लेऑफ में जगह पक्की करने की रहेगी। दोनों ही टीमों के इस वक्त 14-14 अंक हैं। बेंगलुरु ने पिछला मैच चेन्नई सुपर किंग्स से और मुंबई इंडियंस ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पिछला मैच हारा था।
 
दोनों टीमें इस प्रकार हैं : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु : देवदत्‍त पडिकल, जोश फिलिप, विराट कोहली (कप्तान), एबी डिविलियर्स, गुरकीरत सिंह, शिवम दुबे, क्रिस मॉरिस, वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, मोहम्‍मद सिराज और डेल स्‍टेन।
 
मुंबई इंडियंस : ईशान किशन, क्विंटन डी कॉक, सूर्यकुमार यादव, सौरभ तिवारी, कीरोन पोलार्ड (कप्तान), हार्दिक पांड्या, क्रुणाल पांड्या, जेम्‍स पैटिंसन, राहुल चाहर, ट्रेंट बोल्‍ट और जसप्रीत बुमराह।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?

अगला लेख