फरहान अख्तर ने किया अर्जुन तेंदुलकर का समर्थन, ट्रोल्स को कहा - "क्रूर मत बनिए"

Webdunia
शनिवार, 20 फ़रवरी 2021 (22:10 IST)
मुंबई:अभिनेता एवं फिल्मकार फरहान अख्तर ने शनिवार को कहा कि जो लोग महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन के आईपीएल में चयन को ‘‘भाई-भतीजावाद’’ का एक उदाहरण बता रहे हैं वे युवा खिलाड़ी के प्रति ‘‘क्रूर’’ हो रहे हैं।
 
दरअसल नीलामी के ठीक अंत में अर्जुन तेंदुलकर के नाम की घोषणा हुई और मुंबई की टेबल पर बैठे जहीर खान ने उनको टीम में लेने के लिए बोली लगाई। किसी दूसरे फ्रैंचाइजी के बोली न लगाने पर अर्जुन तेंदुलकर को मुंबई इंडियन्स ने 20 लाख में खरीद लिया।
 
अर्जुन के पिता सचिन तेंदुलकर पांच संस्करणों में मुंबई इंडियन्स की तरफ से खेल चुके हैं।टीम में अर्जुन के शामिल होने पर कुछ लोग सोशल मीडिया में इसकी काफी आलोचना कर रहे हैं तथा उनका मानना है कि महान खिलाड़ी का बेटा होने के कारण उसे यह मौका मिला है। वहीं दूसरे फैंस का मानना था कि ऐसा तो नहीं है कि वह बुरे प्रदर्शन के बावजूद अंतिम ग्यारह में है , फिर अर्जुन पर ऐसे आरोप क्यों लग रहे हैं।
 

अख्तर ने लिखा,‘‘ उसके लिए भाई-भतीजावाद जैसे शब्दों का इस्तेमाल ठीक नहीं है और क्रूर है। और इससे पहले कि वह शुरुआत करे उसके जोश की हत्या मत कीजिए और उसे इस प्रकार नीचे मत गिराइए।’’

बहन सारा ने भी दिया था ट्रोल्स को जवाब
 
नीलामी लिस्ट में अर्जुन तेंदुलकर का नाम आने के बाद से ही सोशल मीडिया पर उनको जमकर ट्रोल किया जा रहा था। ऐसे में सचिन तेंदुलकर की बेटी और उनकी बहन सारा तेंदुलकर ने उनका समर्थन किया था। 
 
अर्जुन की बहन सारा तेंदुलकर ने इंस्टाग्राम के जरिए अर्जुन की आलोचना करने वालों को जवाब दिया था। सारा ने इंस्टाग्राम के जरिए भाई अर्जुन को बधाई भी और साथ ही कड़े शब्दों में लिखा था, "कोई भी तुमसे यह उपलब्धि नहीं छीन सकता है, यह तुम्हारा है। मुझे तुम पर गर्व है।"सारा ने यह शब्द अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखे थे।
(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

वैश्विक बाजारों में मजबूती सोने में रही 200 रुपए की बढ़त, चांदी में भी आया 700 रुपए का उछाल

अगला लेख